ग्वालियर में क्रूरता की हद – सोते हुए स्ट्रीट डॉग को लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

Gwalior, MP

मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना ग्वालियर शहर से सामने आई है, जहां एक युवक ने सीढ़ियों पर सो रहे मासूम स्ट्रीट डॉग को लोहे की रॉड से इस कदर पीटा कि वह अधमरा हो गया। इस वीभत्स कृत्य का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीव्र आक्रोश देखा जा रहा है।

घटना की पूरी कहानी

यह शर्मनाक मामला माधौगंज थाना क्षेत्र के हेम सिंह परेड इलाके का है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि 'नानू राठौर' नामक एक युवक लोहे की मोटी रॉड से एक बेसहारा कुत्ते पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है, जो कि वहां सीढ़ियों पर सोया हुआ था।

जब कुछ स्थानीय लोग इस अमानवीय कृत्य को देखकर उसे रोकने की कोशिश करते हैं, तब भी युवक न सिर्फ हमले से रुकता नहीं, बल्कि बेखौफ होकर एफआईआर कराने की चुनौती देता है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, घायल डॉग की हालत नाजुक

स्थानीय नागरिकों ने घटना का वीडियो पुलिस को सौंपते हुए युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। माधौगंज पुलिस ने आरोपी नानू राठौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

वहीं, घायल डॉग को तुरंत पशु चिकित्सक के पास पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक कुत्ते की हालत गंभीर बनी हुई है।

समाज में जागरूकता की आवश्यकता

यह घटना एक बार फिर यह सवाल उठाती है कि आखिर कब तक बेजुबानों पर इस तरह की क्रूरता होती रहेगी? सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और दोषी के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की जा रही है।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

DJ WHATSAPP CHANNEL QR CODE

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Apr 2025 By दैनिक जागरण

ग्वालियर में क्रूरता की हद – सोते हुए स्ट्रीट डॉग को लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

Gwalior, MP

घटना की पूरी कहानी

यह शर्मनाक मामला माधौगंज थाना क्षेत्र के हेम सिंह परेड इलाके का है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि 'नानू राठौर' नामक एक युवक लोहे की मोटी रॉड से एक बेसहारा कुत्ते पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है, जो कि वहां सीढ़ियों पर सोया हुआ था।

जब कुछ स्थानीय लोग इस अमानवीय कृत्य को देखकर उसे रोकने की कोशिश करते हैं, तब भी युवक न सिर्फ हमले से रुकता नहीं, बल्कि बेखौफ होकर एफआईआर कराने की चुनौती देता है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, घायल डॉग की हालत नाजुक

स्थानीय नागरिकों ने घटना का वीडियो पुलिस को सौंपते हुए युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। माधौगंज पुलिस ने आरोपी नानू राठौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

वहीं, घायल डॉग को तुरंत पशु चिकित्सक के पास पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक कुत्ते की हालत गंभीर बनी हुई है।

समाज में जागरूकता की आवश्यकता

यह घटना एक बार फिर यह सवाल उठाती है कि आखिर कब तक बेजुबानों पर इस तरह की क्रूरता होती रहेगी? सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और दोषी के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की जा रही है।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

DJ WHATSAPP CHANNEL QR CODE

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-extent-of-cruelty-in-gwalior-sleeping-street-dog/article-18268

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.