मेडिकल कॉलेज में लापरवाही की हदः फर्श पर कराई महिला की डिलीवरी, परिजन बोले- जिम्मेदारों पर हो सख्त कार्रवाई

Khandwa, MP

मध्य प्रदेश के खंडवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक बार फिर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है।

 खालवा ब्लॉक के चैनपुर निवासी सतीश यादव अपनी गर्भवती पत्नी को प्रसव के लिए शुक्रवार देर रात अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन प्रसूता को न तो तुरंत पलंग मिला और न ही डॉक्टरों की समय पर मदद। परिणामस्वरूप महिला की डिलीवरी ठंडे फर्श पर ही हो गई।

सतीश यादव ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर उन्हें कहा गया कि सभी पलंग भरे हुए हैं, खाली जगह देखकर खुद व्यवस्था करें। इसी बीच प्रसव पीड़ा बढ़ने से महिला ने फर्श पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। सूचना फैलते ही वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों की मदद से प्रसव पूरा हुआ और सौभाग्य से जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

स्थानीय लोगों और परिजनों ने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज में प्रसूति वार्ड की हालत बेहद खराब है। न तो समय पर डॉक्टर आते हैं और न ही स्टाफ की जिम्मेदारी तय होती है। अस्पताल प्रशासन की इस लापरवाही को लेकर परिजनों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

खंडवा के सामाजिक कार्यकर्ता सिद्धार्थ नेगी ने कहा कि ग्रामीण इलाकों से आने वाले मरीजों को अक्सर ऐसी स्थितियों का सामना करना पड़ता है। यह केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि मानवता के प्रति अपराध है। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल जांच और संबंधित जिम्मेदारों को निलंबित करने की मांग की।

फिलहाल, अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-extent-of-negligence-in-the-medical-college-womans-delivery/article-36804

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.