MP के करीला में लगा मेला, माता के दरबार में नृत्य शुरू, देखने वालों की लगी भीड़

Ashoknagar, MP

कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे और अपने क्षेत्र की निगरानी करेंगे. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में कोई कमी नहीं होनी चाहिए.

अशोकनगर जिले के मुंगावली इलाके में हर साल रंगपंचमी के दिन करीला गांव में माता जानकी का मेला लगता है. इस बार तीन दिन चलने वाले इस मेले की शुरुआत आज से हो गई है. मेले की शुरुआत होते ही माता जानकी के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. लोग दूर-दूर से आकर माता के दर्शन कर रहे हैं. कल रंगपंचमी के दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी यहां पहुंचेंगे. वे करीब एक घंटा रुककर माता जानकी की पूजा करेंगे और दर्शन करेंगे. खास बात ये है कि इस दिन साल में सिर्फ एक बार खुलने वाली एक सिद्ध गुफा भी होती है, जिसके भी वे दर्शन करेंगे.

माता जानकी के दरबार में शुरू हुआ नृत्य

हर साल लाखों लोग इस मेले में आते हैं. भक्त माता जानकी से अपनी मन्नतें मांगते हैं और जब मन्नत पूरी होती है तो माता के दरबार में राई नृत्य करवाते हैं. इस नृत्य को देखने भी बहुत लोग आते हैं. इस बार मेले में एक खास बात और देखने को मिली है. आमतौर पर नागा साधु केवल कुंभ मेले में दिखाई देते हैं, लेकिन इस बार करीला मेले में भी कई नागा साधु पहुंचे हैं. उन्होंने यहां अपने पंडाल लगाए हैं और भक्तों को आशीर्वाद दे रहे हैं.

कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे और अपने क्षेत्र की निगरानी करेंगे. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में कोई कमी नहीं होनी चाहिए. गौरतलब है कि करीला का मेला मध्यप्रदेश का एक बड़ा धार्मिक आयोजन है. लाखों लोग माता जानकी के दर्शन के लिए यहां आते हैं. प्रशासन पूरी मुस्तैदी से तैयार है ताकि सभी श्रद्धालुओं को सुविधा और सुरक्षा मिल सके. मुख्यमंत्री का दौरा भी मेले का बड़ा आकर्षण रहेगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Mar 2025 By दैनिक जागरण

MP के करीला में लगा मेला, माता के दरबार में नृत्य शुरू, देखने वालों की लगी भीड़

Ashoknagar, MP

अशोकनगर जिले के मुंगावली इलाके में हर साल रंगपंचमी के दिन करीला गांव में माता जानकी का मेला लगता है. इस बार तीन दिन चलने वाले इस मेले की शुरुआत आज से हो गई है. मेले की शुरुआत होते ही माता जानकी के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. लोग दूर-दूर से आकर माता के दर्शन कर रहे हैं. कल रंगपंचमी के दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी यहां पहुंचेंगे. वे करीब एक घंटा रुककर माता जानकी की पूजा करेंगे और दर्शन करेंगे. खास बात ये है कि इस दिन साल में सिर्फ एक बार खुलने वाली एक सिद्ध गुफा भी होती है, जिसके भी वे दर्शन करेंगे.

माता जानकी के दरबार में शुरू हुआ नृत्य

हर साल लाखों लोग इस मेले में आते हैं. भक्त माता जानकी से अपनी मन्नतें मांगते हैं और जब मन्नत पूरी होती है तो माता के दरबार में राई नृत्य करवाते हैं. इस नृत्य को देखने भी बहुत लोग आते हैं. इस बार मेले में एक खास बात और देखने को मिली है. आमतौर पर नागा साधु केवल कुंभ मेले में दिखाई देते हैं, लेकिन इस बार करीला मेले में भी कई नागा साधु पहुंचे हैं. उन्होंने यहां अपने पंडाल लगाए हैं और भक्तों को आशीर्वाद दे रहे हैं.

कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे और अपने क्षेत्र की निगरानी करेंगे. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में कोई कमी नहीं होनी चाहिए. गौरतलब है कि करीला का मेला मध्यप्रदेश का एक बड़ा धार्मिक आयोजन है. लाखों लोग माता जानकी के दर्शन के लिए यहां आते हैं. प्रशासन पूरी मुस्तैदी से तैयार है ताकि सभी श्रद्धालुओं को सुविधा और सुरक्षा मिल सके. मुख्यमंत्री का दौरा भी मेले का बड़ा आकर्षण रहेगा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-fair-started-in-matas-court-in-karila-of-mp/article-14495

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.