देवर की प्रताड़ना से टूट गया परिवार: सागर में एक ही परिवार के 4 लोगों की सामूहिक आत्महत्या, गांव में पसरा मातम

Sagar, MP

सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र स्थित ग्राम टीहर में सामूहिक आत्महत्या की दुखद घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

एक ही परिवार के चार सदस्यों की अर्थी एक साथ उठी तो पूरा गांव रो पड़ा। घटना के पीछे आपसी पारिवारिक तनाव और रिश्तेदार द्वारा लंबे समय से की जा रही मानसिक प्रताड़ना को जिम्मेदार माना जा रहा है।

पत्नी ने लगाए देवर पर गंभीर आरोप

मृतक मनोहर लोधी की पत्नी द्रोपदी लोधी ने खुलासा किया है कि उसके रिश्ते के देवर सुरेंद्र सिंह लोधी द्वारा दो साल से लगातार उसे परेशान किया जा रहा था। द्रोपदी ने बताया कि सुरेंद्र अक्सर घर आकर उसे धमकाता था और चुप रहने की धमकी देता था। वह रोते हुए बोली कि सुरेंद्र की वजह से घर का माहौल बिगड़ गया था और पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद होते रहते थे।

एक साथ उठीं चार अर्थियां

शनिवार को ग्राम टीहर में जब मनोहर (45), उसकी मां फूलरानी (70), बेटी शिवानी (18) और बेटा अनिकेत (16) की शवयात्रा निकली, तो गांव शोक में डूब गया। बारिश के कारण खेत में टीनशेड लगाकर अंतिम संस्कार किया गया।

गांव में मातम, चूल्हे नहीं जले

घटना के बाद से गांव में गहरी उदासी है। स्थानीय बुजुर्गों का कहना है कि मनोहर व्यवहार से शांत और सरल स्वभाव के थे। पूरे गांव ने इस घटना को ‘अकल्पनीय त्रासदी’ बताया है। किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला और लोग अपने-अपने घरों के बाहर चुपचाप बैठे रहे।

सुसाइड नोट में लिखा परिवार का ब्योरा

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें जमीन, कर्ज, रिश्तेदारों और मवेशियों का विवरण दिया गया है। इसमें यह भी लिखा है कि परिवार पर कोई कर्ज नहीं है और आवश्यक खर्चों के लिए पैसे अलमारी में रखे गए हैं। सुसाइड नोट में यह भी दर्ज है कि संपत्ति के हिस्से किसे मिलेंगे।

आरोपी देवर गायब, अंतिम यात्रा में भी नहीं दिखा

घटना के बाद से आरोपी सुरेंद्र गांव से गायब है। वह अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुआ। पुलिस ने परिवार के अन्य सदस्यों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं और जांच के लिए एफएसएल टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए जा चुके हैं।

मनोरोग और पारिवारिक दबाव का मिला मिश्रण

प्राथमिक जांच में यह संकेत मिल रहे हैं कि मृतक मनोहर मानसिक तनाव में था। लगातार पारिवारिक कलह और सामाजिक दबाव के चलते उसने यह चरम कदम उठाया हो सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोन रिकॉर्डिंग से भी सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jul 2025 By दैनिक जागरण

देवर की प्रताड़ना से टूट गया परिवार: सागर में एक ही परिवार के 4 लोगों की सामूहिक आत्महत्या, गांव में पसरा मातम

Sagar, MP

एक ही परिवार के चार सदस्यों की अर्थी एक साथ उठी तो पूरा गांव रो पड़ा। घटना के पीछे आपसी पारिवारिक तनाव और रिश्तेदार द्वारा लंबे समय से की जा रही मानसिक प्रताड़ना को जिम्मेदार माना जा रहा है।

पत्नी ने लगाए देवर पर गंभीर आरोप

मृतक मनोहर लोधी की पत्नी द्रोपदी लोधी ने खुलासा किया है कि उसके रिश्ते के देवर सुरेंद्र सिंह लोधी द्वारा दो साल से लगातार उसे परेशान किया जा रहा था। द्रोपदी ने बताया कि सुरेंद्र अक्सर घर आकर उसे धमकाता था और चुप रहने की धमकी देता था। वह रोते हुए बोली कि सुरेंद्र की वजह से घर का माहौल बिगड़ गया था और पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद होते रहते थे।

एक साथ उठीं चार अर्थियां

शनिवार को ग्राम टीहर में जब मनोहर (45), उसकी मां फूलरानी (70), बेटी शिवानी (18) और बेटा अनिकेत (16) की शवयात्रा निकली, तो गांव शोक में डूब गया। बारिश के कारण खेत में टीनशेड लगाकर अंतिम संस्कार किया गया।

गांव में मातम, चूल्हे नहीं जले

घटना के बाद से गांव में गहरी उदासी है। स्थानीय बुजुर्गों का कहना है कि मनोहर व्यवहार से शांत और सरल स्वभाव के थे। पूरे गांव ने इस घटना को ‘अकल्पनीय त्रासदी’ बताया है। किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला और लोग अपने-अपने घरों के बाहर चुपचाप बैठे रहे।

सुसाइड नोट में लिखा परिवार का ब्योरा

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें जमीन, कर्ज, रिश्तेदारों और मवेशियों का विवरण दिया गया है। इसमें यह भी लिखा है कि परिवार पर कोई कर्ज नहीं है और आवश्यक खर्चों के लिए पैसे अलमारी में रखे गए हैं। सुसाइड नोट में यह भी दर्ज है कि संपत्ति के हिस्से किसे मिलेंगे।

आरोपी देवर गायब, अंतिम यात्रा में भी नहीं दिखा

घटना के बाद से आरोपी सुरेंद्र गांव से गायब है। वह अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुआ। पुलिस ने परिवार के अन्य सदस्यों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं और जांच के लिए एफएसएल टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए जा चुके हैं।

मनोरोग और पारिवारिक दबाव का मिला मिश्रण

प्राथमिक जांच में यह संकेत मिल रहे हैं कि मृतक मनोहर मानसिक तनाव में था। लगातार पारिवारिक कलह और सामाजिक दबाव के चलते उसने यह चरम कदम उठाया हो सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोन रिकॉर्डिंग से भी सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-family-broke-due-to-the-harassment-of-the-brother/article-28988

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.