परिवार ने रात में खाने के लिए बनाई कोदो की रोटी, खाते ही 5 लोगों के कांपने लगे हाथ पांव, क्या बोले डॉक्टर

Umariya, MP

उमरिया जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां आदिवासी परिवार के 5 सदस्यों की कोदो की रोटी खाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर ने इन दिनों मरीजों के आने को लेकर बड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया है। वहीं, पीड़ित ने परिवार ने बताया कि उनके पास से कोदो कहां से आया।

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में इन दिनों कहीं 2 लोग तो कहीं पूरा परिवार मिलेट्स की श्रेणी में आने वाले कोदो को खाने से बीमार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला नौरोजाबाद से सामने आया। जहां एक ही परिवार के 5 लोग मोटे अनाज की रोटी खाने के बाद बीमार हो गए। परिजनों ने बीमार लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाली में भर्ती करवाया। जहां से इलाज की औपचारिकता कर जिला अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला नौरोजाबाद के कुदरी गांव से सामने आया। यहां के निवासी पीड़ित रवि कोल ने बताया कि हमारे घर मे कल रात में कोदो की रोटी बनी थी। रोटियां हम 5 लोग उसको खाये थे। कुछ ही देर मेरी मां चंदा बाई (60 साल), मेरे भाई की पत्नी ज्योति (28 साल), भाई का बेटा अजीत (9 साल) और बड़ी मां ललबतिया कोल (60 साल) और मुझे बैचेनी होने लगी। अचानक हमारे हाथ पांव कांपने लगे।

आंखों के आगे छा गया अंधेरा

पीड़ित ने उसके साथ चक्कर भी तेजी से आने लगा और आंख के आगे अंधेरा छाने लगा। यही स्थिति सभी की हो गई तो हम लोगों को तुरंत पाली अस्पताल लेकर गए। वहां से दवाई देकर उमरिया जिला अस्पताल भेज दिया गया। हम लोग रात 2 बजे यहां आ गए थे। अब ठीक लग रहा है। वहीं, जब कोदो के बारे में पूंछा गया कि कहां से लाए थे। तब जानकारी दी कि हमारे खेत मे किसान लोग बोए थे जो हिस्सा दिए हैं।

कई मामले आ रहे हैं सामने

इस बारे के जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर एनएल रुहेला ने बताया कि हमारे यहां कई बार कोदो खाने से बीमार होकर मरीज आते रहते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को कोदो खाने से पहले ध्यान देना चाहिए कि कोदो की फसल कटाई के बाद और गहाई के पहले बारिश के पानी मे भीगा तो नहीं है। यदि भीगा था तो अधिक दिन तक उसी अवस्था मे पड़ा तो नहीं था। यदि ऐसा हुआ हो तो उस कोदो का उपयोग न करें। पानी में कोदो भींगता है तो उसमें फंगस लग गया होगा, जो मानव जीवन के लिए नुकसानदेह साबित हो रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Feb 2025 By दैनिक जागरण

परिवार ने रात में खाने के लिए बनाई कोदो की रोटी, खाते ही 5 लोगों के कांपने लगे हाथ पांव, क्या बोले डॉक्टर

Umariya, MP

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में इन दिनों कहीं 2 लोग तो कहीं पूरा परिवार मिलेट्स की श्रेणी में आने वाले कोदो को खाने से बीमार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला नौरोजाबाद से सामने आया। जहां एक ही परिवार के 5 लोग मोटे अनाज की रोटी खाने के बाद बीमार हो गए। परिजनों ने बीमार लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाली में भर्ती करवाया। जहां से इलाज की औपचारिकता कर जिला अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला नौरोजाबाद के कुदरी गांव से सामने आया। यहां के निवासी पीड़ित रवि कोल ने बताया कि हमारे घर मे कल रात में कोदो की रोटी बनी थी। रोटियां हम 5 लोग उसको खाये थे। कुछ ही देर मेरी मां चंदा बाई (60 साल), मेरे भाई की पत्नी ज्योति (28 साल), भाई का बेटा अजीत (9 साल) और बड़ी मां ललबतिया कोल (60 साल) और मुझे बैचेनी होने लगी। अचानक हमारे हाथ पांव कांपने लगे।

आंखों के आगे छा गया अंधेरा

पीड़ित ने उसके साथ चक्कर भी तेजी से आने लगा और आंख के आगे अंधेरा छाने लगा। यही स्थिति सभी की हो गई तो हम लोगों को तुरंत पाली अस्पताल लेकर गए। वहां से दवाई देकर उमरिया जिला अस्पताल भेज दिया गया। हम लोग रात 2 बजे यहां आ गए थे। अब ठीक लग रहा है। वहीं, जब कोदो के बारे में पूंछा गया कि कहां से लाए थे। तब जानकारी दी कि हमारे खेत मे किसान लोग बोए थे जो हिस्सा दिए हैं।

कई मामले आ रहे हैं सामने

इस बारे के जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर एनएल रुहेला ने बताया कि हमारे यहां कई बार कोदो खाने से बीमार होकर मरीज आते रहते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को कोदो खाने से पहले ध्यान देना चाहिए कि कोदो की फसल कटाई के बाद और गहाई के पहले बारिश के पानी मे भीगा तो नहीं है। यदि भीगा था तो अधिक दिन तक उसी अवस्था मे पड़ा तो नहीं था। यदि ऐसा हुआ हो तो उस कोदो का उपयोग न करें। पानी में कोदो भींगता है तो उसमें फंगस लग गया होगा, जो मानव जीवन के लिए नुकसानदेह साबित हो रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-family-made-5-people-trembling-after-eating-kodo-bread/article-11570

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.