पिता के सिर पर हुआ खून सवार.. अपनी एक साल की बेटी को जमीन पर पटककर मार डाला

Betul, MP

बैतूल में एक व्यक्ति ने दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम दिया. उसने अपनी एक साल की बेटी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी.

बैतूल जिले में एक पिता के सिर पर ऐसा खून सवार हुआ कि उसने अपनी एक साल की बेटी को दो बार जमीन पर पटककर मार डाला. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. ये शर्मनाक घटना बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम मानी में हुई. आरोपी को 5 नवंबर को पुलिस ने गिरफ्तार किया.

पत्नी से विवाद के बाद गुस्से में आपा खो बैठा पति

पुलिस के अनुसार ग्राम सोनोरा निवासी तुकाराम पिता झोरे शेलूकर (30 वर्ष) अपनी बहन जसवंती के घर ग्राम मानी पहुंचा. तुकाराम के साथ उसकी पत्नी लक्ष्मी और एक वर्ष की मासूम बेटी छतरु उर्फ राजवंती भी साथ थी. यहां पर तुकाराम और उसकी पत्नी लक्ष्मी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिस कारण तुकाराम गुस्से में पागल हो गया. तुकाराम ने अपनी ही मासूम बेटी छतरु उर्फ राजवंती को गुस्से में उठाकर दो बार जमीन पर जोर से पटक दिया. तुकाराम की बहन जसवंती ने बच्ची को तुरंत छुड़ाया और गांव के अस्पताल लेकर पहुंची.

अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची की मौत

डॉक्टर ने बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए मोर्शी (महाराष्ट्र) के अस्पताल भेजा, जहां बच्ची को उसके पिता तुकाराम द्वारा भर्ती कराया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम बच्ची की मौत हो गई. इस हृदयविदारक घटना की जानकारी मिलते ही आठनेर पुलिस द्वारा बालिका की हत्या के आरोप में तुकाराम को गिरफ्तार कर लिया गया. आठनेर थाना प्रभारी बबीता धुर्वे ने बताया "आरोपी तुकाराम को न्यायालय भैंसदेही में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Nov 2024 By दैनिक जागरण

पिता के सिर पर हुआ खून सवार.. अपनी एक साल की बेटी को जमीन पर पटककर मार डाला

Betul, MP

बैतूल जिले में एक पिता के सिर पर ऐसा खून सवार हुआ कि उसने अपनी एक साल की बेटी को दो बार जमीन पर पटककर मार डाला. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. ये शर्मनाक घटना बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम मानी में हुई. आरोपी को 5 नवंबर को पुलिस ने गिरफ्तार किया.

पत्नी से विवाद के बाद गुस्से में आपा खो बैठा पति

पुलिस के अनुसार ग्राम सोनोरा निवासी तुकाराम पिता झोरे शेलूकर (30 वर्ष) अपनी बहन जसवंती के घर ग्राम मानी पहुंचा. तुकाराम के साथ उसकी पत्नी लक्ष्मी और एक वर्ष की मासूम बेटी छतरु उर्फ राजवंती भी साथ थी. यहां पर तुकाराम और उसकी पत्नी लक्ष्मी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिस कारण तुकाराम गुस्से में पागल हो गया. तुकाराम ने अपनी ही मासूम बेटी छतरु उर्फ राजवंती को गुस्से में उठाकर दो बार जमीन पर जोर से पटक दिया. तुकाराम की बहन जसवंती ने बच्ची को तुरंत छुड़ाया और गांव के अस्पताल लेकर पहुंची.

अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची की मौत

डॉक्टर ने बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए मोर्शी (महाराष्ट्र) के अस्पताल भेजा, जहां बच्ची को उसके पिता तुकाराम द्वारा भर्ती कराया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम बच्ची की मौत हो गई. इस हृदयविदारक घटना की जानकारी मिलते ही आठनेर पुलिस द्वारा बालिका की हत्या के आरोप में तुकाराम को गिरफ्तार कर लिया गया. आठनेर थाना प्रभारी बबीता धुर्वे ने बताया "आरोपी तुकाराम को न्यायालय भैंसदेही में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-father-bleeding-from-the-head-killed-his-one-year-old-daughter/article-2917

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.