जिसे नाजों से पाला, उसी बेटी को शादी से पहले पिता ने दे दी मौत

Gwalior, MP

ग्वालियर में एक पिता ने अपनी बेटी को इसलिए गोलियों से भून डाला क्योंकि उसने पिता की पसंद के लड़के से शादी करने से इनकार कर दिया था। सामने आया ऑनर किलिंग का दर्दनाक मामला...

ग्वालियर जिले में एक पिता ने अपनी बेटी को उसकी शादी से चार दिन पहले सिर्फ इसलिए गोलियों से भून डाला क्योंकि वह किसी और लड़के से प्यार करती थी और उसने पिता के पसंद के लड़के से शादी करने से इनकार कर दिया था जो इंडियन नेवी में सार्जेंट था। पिता ने जिस बेटी को नाजों से पाला, जिसे उंगली पकड़कर चलना सिखाया, 20 साल की उसी बेटी को उसकी शादी से चार दिन पहले  गोलियों से छलनी कर दिया। ऑनर किलिंग के इस मामले को सुनकर आपकी भी आंखें भर आएंगी।

पुलिस ने दी ये जानकारी

ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया कि घटना मंगलवार की रात गोला का मंदिर इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि 20 वर्षीय पीड़िता तनु गुर्जर की 18 जनवरी को शादी होनी थी, लेकिन वह अपने परिवार द्वारा चुने गए व्यक्ति से शादी करने के लिए तैयार नहीं थी। अधिकारी ने बताया कि इस बात को लेकर तनु की अपने पिता से तीखी बहस हुई, जिसके बाद पिता और उसके चचेरे भाई ने उसे गोली मार दी। गोली मारने के बाद राहुल तो भाग गया, लेकिन तनु का पिता महेश सिंह गुर्जर मौके पर ही हथियार लहराता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

तनु ने वीडियो बनाकर पुलिस को भेजा था

तनु ने दो दिन पहले अपना खुद का बनाया एक वीडियो पुलिस अधिकारियों को भेजा था और सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था। जिसमें उसने बताया था कि "वह 6 साल से किसी और के प्यार में है और परिवार वालों ने पहले तो एक ही समाज का होने के चलते उसी युवक से शादी के लिए हां कर दी थी लेकिन बाद में परिवार ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। फिर उसे रोज मारा पीटा जाने लगा और जान से मारने की धमकी दी गई। फिर उसकी शादी कहीं और तय कर दी गई। अगर इस बीच उसे कुछ हुआ या उसकी जान चली जाती है तो उसके जिम्मेदार उसके परिवार के लोग होंगे क्योंकि हर रोज उसे पर प्रेशर डाला जा रहा है कि वह उनकी ही मर्जी से वहां शादी कर ले जहां उन्होंने तय किया है।"

पिता ने बेटी को गोलियों से किया छलनी

आदर्श नगर निवासी 20 साल की तनु गुर्जर 12वीं की छात्रा थी और उसका पिता महेश गुर्जर हाइवे पर ढाबा चलाता है। 18 जनवरी को तनु की शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थीं। लेकिन मंगलवार की रात अचानक तनु का पिता गुस्से में तमतमाता हुआ भतीजा राहुल के साथ घर पहुंचा। जब तक कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही वह बेटी के कमरे में पहुंचा और कट्‌टे से उसके चेहरे पर गोली मार दी। गोली लगते ही तनु वहीं ढेर हो गई है। गोली की आवाज सुनते ही परिजन कमरे में पहुंचे तो वहां बेटी तनु की लाश खून से सनी पड़ी थी। पिता कट्‌टा लेकर और भतीजा राहुल पिस्टल लेकर खड़ा था।

देखें शादी का कार्ड

शादी का छप गया था कार्ड

शादी का छप गया था कार्ड

तनु किसी और से प्यार करती थी और अपने पिता की पसंद इंडियन नेवी के सार्जेंट से शादी नहीं करना चाहती थी, इसी को लेकर घर में विवाद हो रहा था।  फिलहाल पुलिस ने पिता और भतीजे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर फरार हुए भतीजे की तलाश शुरू कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jan 2025 By दैनिक जागरण

जिसे नाजों से पाला, उसी बेटी को शादी से पहले पिता ने दे दी मौत

Gwalior, MP

ग्वालियर जिले में एक पिता ने अपनी बेटी को उसकी शादी से चार दिन पहले सिर्फ इसलिए गोलियों से भून डाला क्योंकि वह किसी और लड़के से प्यार करती थी और उसने पिता के पसंद के लड़के से शादी करने से इनकार कर दिया था जो इंडियन नेवी में सार्जेंट था। पिता ने जिस बेटी को नाजों से पाला, जिसे उंगली पकड़कर चलना सिखाया, 20 साल की उसी बेटी को उसकी शादी से चार दिन पहले  गोलियों से छलनी कर दिया। ऑनर किलिंग के इस मामले को सुनकर आपकी भी आंखें भर आएंगी।

पुलिस ने दी ये जानकारी

ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया कि घटना मंगलवार की रात गोला का मंदिर इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि 20 वर्षीय पीड़िता तनु गुर्जर की 18 जनवरी को शादी होनी थी, लेकिन वह अपने परिवार द्वारा चुने गए व्यक्ति से शादी करने के लिए तैयार नहीं थी। अधिकारी ने बताया कि इस बात को लेकर तनु की अपने पिता से तीखी बहस हुई, जिसके बाद पिता और उसके चचेरे भाई ने उसे गोली मार दी। गोली मारने के बाद राहुल तो भाग गया, लेकिन तनु का पिता महेश सिंह गुर्जर मौके पर ही हथियार लहराता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

तनु ने वीडियो बनाकर पुलिस को भेजा था

तनु ने दो दिन पहले अपना खुद का बनाया एक वीडियो पुलिस अधिकारियों को भेजा था और सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था। जिसमें उसने बताया था कि "वह 6 साल से किसी और के प्यार में है और परिवार वालों ने पहले तो एक ही समाज का होने के चलते उसी युवक से शादी के लिए हां कर दी थी लेकिन बाद में परिवार ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। फिर उसे रोज मारा पीटा जाने लगा और जान से मारने की धमकी दी गई। फिर उसकी शादी कहीं और तय कर दी गई। अगर इस बीच उसे कुछ हुआ या उसकी जान चली जाती है तो उसके जिम्मेदार उसके परिवार के लोग होंगे क्योंकि हर रोज उसे पर प्रेशर डाला जा रहा है कि वह उनकी ही मर्जी से वहां शादी कर ले जहां उन्होंने तय किया है।"

पिता ने बेटी को गोलियों से किया छलनी

आदर्श नगर निवासी 20 साल की तनु गुर्जर 12वीं की छात्रा थी और उसका पिता महेश गुर्जर हाइवे पर ढाबा चलाता है। 18 जनवरी को तनु की शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थीं। लेकिन मंगलवार की रात अचानक तनु का पिता गुस्से में तमतमाता हुआ भतीजा राहुल के साथ घर पहुंचा। जब तक कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही वह बेटी के कमरे में पहुंचा और कट्‌टे से उसके चेहरे पर गोली मार दी। गोली लगते ही तनु वहीं ढेर हो गई है। गोली की आवाज सुनते ही परिजन कमरे में पहुंचे तो वहां बेटी तनु की लाश खून से सनी पड़ी थी। पिता कट्‌टा लेकर और भतीजा राहुल पिस्टल लेकर खड़ा था।

देखें शादी का कार्ड

शादी का छप गया था कार्ड

शादी का छप गया था कार्ड

तनु किसी और से प्यार करती थी और अपने पिता की पसंद इंडियन नेवी के सार्जेंट से शादी नहीं करना चाहती थी, इसी को लेकर घर में विवाद हो रहा था।  फिलहाल पुलिस ने पिता और भतीजे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर फरार हुए भतीजे की तलाश शुरू कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-father-killed-the-daughter-whom-he-brought-up-with/article-7767

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.