सतना के टायर गोदाम में लगी भीषण आग, चंद मिनटों में ही आसमान छूने लगी लपटें

SATNA, MP

सतना के टायर गोदाम में अचानक आग लग गई. भंयकर आगजनी को देख सरकारी सहित निजी दमकल भी मंगाए गए और आग पर काबू पाया.

शहर के बदखर इलाके में टायर के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई. आग ने देखते ही देखते भयानक रूप ले लिया. आनन-फानन में लोगों ने दमकल को सूचना दी. जिसके बाद मौके पर आग बुझाने के लिए 4 दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं. वहीं, सूचना मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित कई अधिकारी व कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे. दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

आसमान छूने लगी आग की लपटें

सतना शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 10 के बदखर इलाके में गुरुवार शाम टायर के गोदाम में अचानक आग की लपटे दिखाई देने लगी. चंद मिनटों में आग की लपटें आसमान को छूने लगीं, जिसकी वजह से पूरे इलाके में दहशत फैल गई. बताया जा रहा है कि ये टायर का गोदाम घनी आबादी के बीच बना हुआ है और बिना फायर सेफ्टी के संचालित हो रहा था.

घंटों मशक्कत कर आग पर पाया काबू

गोदाम संचालक का नाम रोहित जायसवाल बताया जा रहा है. इस टायर के गोदाम में 2 पहिया, 4 पहिया और ट्रकों के टायर सहित तारपीन का तेल आदि रखा हुआ था, जो आग के चपेट में आ गया. भयंकर आगजनी को देखते हुए पास में संचालित सीमेंट फैक्ट्री की निजी दमकल भी बुलाई गई. जिसके बाद करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया. गनीमत रही कि इस भीषण आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई.

जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन

इस बारे में एसडीएम राहुल सिलाड़िया ने बताया कि "लोगों द्वारा यह सूचना मिली थी कि शहर से लगे ग्राम बेला भाटिया के एक गोदाम में आग लगी है. जिसमें तारपीन का तेल, केरोसिन, डीजल ड्रम और ज्वलनशील पदार्थ रखे हुए पाए गए हैं. स्थिति को देखते हुए नगर निगम के दमकल और निजी फैक्ट्री के दमकल सहित फोम, बालू आदि से आग पर काबू पा लिया गया है. इसमें फायर सेफ्टी थी या नहीं इसकी जांच की जाएगी. जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Mar 2025 By दैनिक जागरण

सतना के टायर गोदाम में लगी भीषण आग, चंद मिनटों में ही आसमान छूने लगी लपटें

SATNA, MP

शहर के बदखर इलाके में टायर के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई. आग ने देखते ही देखते भयानक रूप ले लिया. आनन-फानन में लोगों ने दमकल को सूचना दी. जिसके बाद मौके पर आग बुझाने के लिए 4 दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं. वहीं, सूचना मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित कई अधिकारी व कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे. दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

आसमान छूने लगी आग की लपटें

सतना शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 10 के बदखर इलाके में गुरुवार शाम टायर के गोदाम में अचानक आग की लपटे दिखाई देने लगी. चंद मिनटों में आग की लपटें आसमान को छूने लगीं, जिसकी वजह से पूरे इलाके में दहशत फैल गई. बताया जा रहा है कि ये टायर का गोदाम घनी आबादी के बीच बना हुआ है और बिना फायर सेफ्टी के संचालित हो रहा था.

घंटों मशक्कत कर आग पर पाया काबू

गोदाम संचालक का नाम रोहित जायसवाल बताया जा रहा है. इस टायर के गोदाम में 2 पहिया, 4 पहिया और ट्रकों के टायर सहित तारपीन का तेल आदि रखा हुआ था, जो आग के चपेट में आ गया. भयंकर आगजनी को देखते हुए पास में संचालित सीमेंट फैक्ट्री की निजी दमकल भी बुलाई गई. जिसके बाद करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया. गनीमत रही कि इस भीषण आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई.

जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन

इस बारे में एसडीएम राहुल सिलाड़िया ने बताया कि "लोगों द्वारा यह सूचना मिली थी कि शहर से लगे ग्राम बेला भाटिया के एक गोदाम में आग लगी है. जिसमें तारपीन का तेल, केरोसिन, डीजल ड्रम और ज्वलनशील पदार्थ रखे हुए पाए गए हैं. स्थिति को देखते हुए नगर निगम के दमकल और निजी फैक्ट्री के दमकल सहित फोम, बालू आदि से आग पर काबू पा लिया गया है. इसमें फायर सेफ्टी थी या नहीं इसकी जांच की जाएगी. जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-fierce-fire-in-satnas-tire-warehouse-started-touching-the/article-12887

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.