कमलनाथ पर उठी उंगली तो बिछेंगी लाशें, छिंदवाड़ा में कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल

Chindwada, MP

कमलनाथ और बीजेपी नेताओं के बीच बयानबाजी चुनावों की याद दिला रही है. वहीं अब एक कांग्रेस विधायक ने विवादित बयान दिया है.

कमलनाथ ने वर्दी पर सवाल उठाए तो बीजेपी सांसद ने धुलाई करने की बात कह डाली. इससे तमतमाए कांग्रेस नेताओं का खून खोला तो विधायक ने लाशें बिछाने तक की धमकी दे डाली. हर कोई इस सोच में पड़ गया है कि आखिर छिंदवाड़ा का राजनीतिक माहौल बिना चुनाव के भी क्यों गर्म है? आइए जानते हैं.

कमलनाथ की टीआई पर विवादित टिप्पणी

इस पूरे विवाद की शुरुआत हुई पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद नकुलनाथ के हर्रई दौरे से. यहां कमलनाथ ने पुलिस पर 'भाजपा का बिल्ला' लगाकर काम करने का आरोप लगाया था. कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने हर्रई थाना क्षेत्र के कांग्रेस के नेताओ पर हो रहे हमले को लेकर भरे मंच से चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा " टीआई कहां है? कान खोलकर सुन लें कितने दिन आपकी वर्दी रहेगी? टीआई ने बीजेपी का बिल्ला ऊपर लगा लिया है, वे अपनी वर्दी सुरक्षित रखें''

CHHINDWARA KAMALNATH CONTROVERSY
कमलनाथ के समर्थन में उतरे कांग्रेसी 

कमलनाथ का बयान आने के बाद छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहु ने कमलनाथ को चेतावनी देते हुए कहा कि जिस दिन वर्दी आपकी धुलाई करेगी, उस दिन आप सोच लीजिए कहां जाएंगे.

कांग्रेस विधायक बोले, लाशें बिछा देंगे

कमलनाथ पर बीजेपी सांसद की टिप्पणी के बाद कांग्रेसी भी फ्रंट फुट पर आ गए. बयान से गुस्साए कांग्रेसियों ने सोमवार को धरना दिया और सांसद को मर्यादा में रहने की नसीहत दे दी. यहां सौसर के विधायक विजय चौरे ने तो ये तक कह दिया कि अगर कमलनाथ पर किसी ने उंगली उठाई तो छिंदवाड़ा में हजारों लाशें बिछ जाएंगी. वहीं अब विवादित बयानबाजी का ये सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है.

सांसद की फिर आई प्रतिक्रिया

सांसद बंटी विवेक साहू ने सौसर विधायक विजय चौरे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, '' हजारों लाशें बिछाने का मतलब है कि छिंदवाड़ा की जनता की हत्या करना चाहते हैं. छिंदवाड़ा के युवा, छिंदवाड़ा के बच्चे और छिंदवाड़ा की महिलाओं की लाशें बिछाने की बात कांग्रेस के विधायक कर रहे हैं लेकिन विधायक के ये बयान कमलनाथ के कहने पर दिए जा रहे हैं क्योंकि कमलनाथ का संरक्षण विधायक को है.''

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Mar 2025 By दैनिक जागरण

कमलनाथ पर उठी उंगली तो बिछेंगी लाशें, छिंदवाड़ा में कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल

Chindwada, MP

कमलनाथ ने वर्दी पर सवाल उठाए तो बीजेपी सांसद ने धुलाई करने की बात कह डाली. इससे तमतमाए कांग्रेस नेताओं का खून खोला तो विधायक ने लाशें बिछाने तक की धमकी दे डाली. हर कोई इस सोच में पड़ गया है कि आखिर छिंदवाड़ा का राजनीतिक माहौल बिना चुनाव के भी क्यों गर्म है? आइए जानते हैं.

कमलनाथ की टीआई पर विवादित टिप्पणी

इस पूरे विवाद की शुरुआत हुई पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद नकुलनाथ के हर्रई दौरे से. यहां कमलनाथ ने पुलिस पर 'भाजपा का बिल्ला' लगाकर काम करने का आरोप लगाया था. कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने हर्रई थाना क्षेत्र के कांग्रेस के नेताओ पर हो रहे हमले को लेकर भरे मंच से चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा " टीआई कहां है? कान खोलकर सुन लें कितने दिन आपकी वर्दी रहेगी? टीआई ने बीजेपी का बिल्ला ऊपर लगा लिया है, वे अपनी वर्दी सुरक्षित रखें''

CHHINDWARA KAMALNATH CONTROVERSY
कमलनाथ के समर्थन में उतरे कांग्रेसी 

कमलनाथ का बयान आने के बाद छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहु ने कमलनाथ को चेतावनी देते हुए कहा कि जिस दिन वर्दी आपकी धुलाई करेगी, उस दिन आप सोच लीजिए कहां जाएंगे.

कांग्रेस विधायक बोले, लाशें बिछा देंगे

कमलनाथ पर बीजेपी सांसद की टिप्पणी के बाद कांग्रेसी भी फ्रंट फुट पर आ गए. बयान से गुस्साए कांग्रेसियों ने सोमवार को धरना दिया और सांसद को मर्यादा में रहने की नसीहत दे दी. यहां सौसर के विधायक विजय चौरे ने तो ये तक कह दिया कि अगर कमलनाथ पर किसी ने उंगली उठाई तो छिंदवाड़ा में हजारों लाशें बिछ जाएंगी. वहीं अब विवादित बयानबाजी का ये सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है.

सांसद की फिर आई प्रतिक्रिया

सांसद बंटी विवेक साहू ने सौसर विधायक विजय चौरे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, '' हजारों लाशें बिछाने का मतलब है कि छिंदवाड़ा की जनता की हत्या करना चाहते हैं. छिंदवाड़ा के युवा, छिंदवाड़ा के बच्चे और छिंदवाड़ा की महिलाओं की लाशें बिछाने की बात कांग्रेस के विधायक कर रहे हैं लेकिन विधायक के ये बयान कमलनाथ के कहने पर दिए जा रहे हैं क्योंकि कमलनाथ का संरक्षण विधायक को है.''

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-finger-on-kamal-nath-will-lay-the-dead-bodies/article-12661

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.