बैतूल बाजार में लगी भीषण आग, सुबह तक काबू पाने में जुटी रही फायर ब्रिगेड की टीम

Betul, MP

बैतूल बाजार चौक में सोमवार की रात अचानक लगी भीषण आग में पांच दुकानें जलकर राख हो गईं. बहुत मुश्किल से आग पर काबू पाया जा सका.

जिले के बैतूल बाजार नगर के बाजार चौक में बीती रात कई दुकानों में भीषण आग लग गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग इतनी भीषण थी कि मंगलवार सुबह 6 बजे तक फायर ब्रिगेड की टीम उसको बुझाने में जुटी रहीं. घटना रात ढाई बजे के आसपास की बताई जा रही है.

पड़ोसी को आग लगने की जानकारी होने पर दुकान मालिक को दी सूचना

बाजार चौक स्थित बल्लू गुप्ता का बरसों पुराना मकान है, जिसमें कई दुकानें बनी हुई हैं. इन्ही दुकानों में रात को अचानक आग लग गई. प्रत्यक्षदर्शी मदन मालवीय ने बताया कि रात ढाई बजे के करीब आग लगने से लकड़ी जलने की तेज आवाज आ रही थी साथ ही वहां धुंआ भर गया था. उन्होंने घर से बाहर देखा तो बल्लू गुप्ता की दुकान में भयानक आग लगी हुई थी. आग लगा देखकर उन्होंने मोहल्ले में जोर-जोर से आवाज लगाई तब लोग इकट्ठा हुए और आग बुझाने में जुट गए.

आग लगने की सूचना मिलते ही मकान मालिक बल्लू गुप्ता भी मौके पर पहुंचे. आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई. बैतूल बाजार नगर परिषद और बैतूल की दमकल गाड़ियों ने सुबह 6 बजे तक आग बुझाने में सफलता पाई.

अग्निकांड में पांच दुकानें जलकर हुई खाक

भीषण आग लगने से पांच दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं जिसमें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. इस अग्निकांड में बैतूल बाजार निवासी दीना राठौर की मोटर वाइंडिंग, महेश राठौर का पान ठेला, एक सैलून दुकान और दुकान मालिक बल्लू गुप्ता का शादियों में खाना बनाने का सामान जलकर खाक हो गया. बैतूल बाजार के बाजार चौक में देर रात तक लोग मौजूद रहते हैं. बाजार चौक के पान ठेलों पर लोगों का देर रात तक आना-जाना लगा रहता है. बीती रात भी बाजार चौक पर रात डेढ़ बजे तक लोग मौजूद थे.

सागौन की भारी भरकम लकड़ियों से बना हुआ था मकान

मकान बहुत पुराना था जिसमे सागौन की भारी भरकम लकड़ियां लगी हुई थीं. इन्हीं लकड़ियों में आग लगने से आग भड़क उठी और दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. घटना की सूचना मिलने पर बैतूल बाजार पुलिस भी मौके पर पहुंची. आग की सूचना पर लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई और दमकल वाहनों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jan 2025 By दैनिक जागरण

बैतूल बाजार में लगी भीषण आग, सुबह तक काबू पाने में जुटी रही फायर ब्रिगेड की टीम

Betul, MP

जिले के बैतूल बाजार नगर के बाजार चौक में बीती रात कई दुकानों में भीषण आग लग गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग इतनी भीषण थी कि मंगलवार सुबह 6 बजे तक फायर ब्रिगेड की टीम उसको बुझाने में जुटी रहीं. घटना रात ढाई बजे के आसपास की बताई जा रही है.

पड़ोसी को आग लगने की जानकारी होने पर दुकान मालिक को दी सूचना

बाजार चौक स्थित बल्लू गुप्ता का बरसों पुराना मकान है, जिसमें कई दुकानें बनी हुई हैं. इन्ही दुकानों में रात को अचानक आग लग गई. प्रत्यक्षदर्शी मदन मालवीय ने बताया कि रात ढाई बजे के करीब आग लगने से लकड़ी जलने की तेज आवाज आ रही थी साथ ही वहां धुंआ भर गया था. उन्होंने घर से बाहर देखा तो बल्लू गुप्ता की दुकान में भयानक आग लगी हुई थी. आग लगा देखकर उन्होंने मोहल्ले में जोर-जोर से आवाज लगाई तब लोग इकट्ठा हुए और आग बुझाने में जुट गए.

आग लगने की सूचना मिलते ही मकान मालिक बल्लू गुप्ता भी मौके पर पहुंचे. आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई. बैतूल बाजार नगर परिषद और बैतूल की दमकल गाड़ियों ने सुबह 6 बजे तक आग बुझाने में सफलता पाई.

अग्निकांड में पांच दुकानें जलकर हुई खाक

भीषण आग लगने से पांच दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं जिसमें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. इस अग्निकांड में बैतूल बाजार निवासी दीना राठौर की मोटर वाइंडिंग, महेश राठौर का पान ठेला, एक सैलून दुकान और दुकान मालिक बल्लू गुप्ता का शादियों में खाना बनाने का सामान जलकर खाक हो गया. बैतूल बाजार के बाजार चौक में देर रात तक लोग मौजूद रहते हैं. बाजार चौक के पान ठेलों पर लोगों का देर रात तक आना-जाना लगा रहता है. बीती रात भी बाजार चौक पर रात डेढ़ बजे तक लोग मौजूद थे.

सागौन की भारी भरकम लकड़ियों से बना हुआ था मकान

मकान बहुत पुराना था जिसमे सागौन की भारी भरकम लकड़ियां लगी हुई थीं. इन्हीं लकड़ियों में आग लगने से आग भड़क उठी और दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. घटना की सूचना मिलने पर बैतूल बाजार पुलिस भी मौके पर पहुंची. आग की सूचना पर लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई और दमकल वाहनों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-fire-brigade-team-was-busy-controlling-the-massive-fire/article-8165

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.