भोपाल में 2025 का पहला कोरोना केस मिला, विश्व पर्यावरण दिवस पर मानव संग्रहालय में होंगे आयोजन, जानें आज CM मोहन यादव का शेड्यूल

BHOPAL, MP

भोपाल में कोरोना का पहला केस, बढ़ी चिंता
राजधानी भोपाल में इस वर्ष का पहला कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। मंगलवार शाम 7:17 बजे एक 42 वर्षीय महिला की RT-PCR रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। जानकारी के अनुसार महिला को बीते कुछ दिनों से तेज बुखार और गले में खराश की शिकायत थी, जिसके बाद वह एक निजी अस्पताल की ओपीडी में पहुंची। अब उन्हें अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया है।
आपको बता दें कि साल 2025 में मध्य प्रदेश में अब तक 31 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर भोपाल में खास कार्यक्रम
5 जून यानी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में पूरे दिन विविधतापूर्ण आयोजन होंगे। सुबह नेचर ट्रैकिंग से लेकर शाम को नृत्य-नाटिका तक, पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित कार्यक्रमों में आम जनता को आमंत्रित किया गया है।
इन आयोजनों में पर्यावरण जागरूकता, वृक्षारोपण, पारंपरिक ज्ञान आधारित प्रदर्शनियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल होंगी। यह भोपालवासियों के लिए पर्यावरण के प्रति जुड़ने और सीखने का एक सुनहरा अवसर होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की आज की व्यस्तताएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दिन बुधवार को बेहद व्यस्त रहने वाला है। उनके शेड्यूल के अनुसार:

  • सुबह 11:00 बजे वे पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय भोपाल में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

  • 11:45 बजे वे दिव्यांगजनों को नियुक्ति पत्र और अन्य हितलाभ वितरित करेंगे।

  • इसके बाद दोपहर 12:50 बजे जबलपुर पहुंचेंगे और वहां से हेलीपैड के ज़रिए पाली (उमरिया) जाएंगे।

  • पाली में पेसा क्षेत्र के प्रतिनिधियों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और 14.71 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

  • शाम 4:15 बजे वे रीवा जिले के मनगवां पहुंचेंगे, जहां महिला स्व-सहायता समूह सम्मेलन में भाग लेंगे और गंगेव स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे।

  • अंत में शाम 5:45 बजे भोपाल लौटेंगे और रात तक राजधानी पहुंचने का कार्यक्रम है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jun 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में 2025 का पहला कोरोना केस मिला, विश्व पर्यावरण दिवस पर मानव संग्रहालय में होंगे आयोजन, जानें आज CM मोहन यादव का शेड्यूल

BHOPAL, MP

भोपाल में कोरोना का पहला केस, बढ़ी चिंता
राजधानी भोपाल में इस वर्ष का पहला कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। मंगलवार शाम 7:17 बजे एक 42 वर्षीय महिला की RT-PCR रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। जानकारी के अनुसार महिला को बीते कुछ दिनों से तेज बुखार और गले में खराश की शिकायत थी, जिसके बाद वह एक निजी अस्पताल की ओपीडी में पहुंची। अब उन्हें अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया है।
आपको बता दें कि साल 2025 में मध्य प्रदेश में अब तक 31 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर भोपाल में खास कार्यक्रम
5 जून यानी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में पूरे दिन विविधतापूर्ण आयोजन होंगे। सुबह नेचर ट्रैकिंग से लेकर शाम को नृत्य-नाटिका तक, पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित कार्यक्रमों में आम जनता को आमंत्रित किया गया है।
इन आयोजनों में पर्यावरण जागरूकता, वृक्षारोपण, पारंपरिक ज्ञान आधारित प्रदर्शनियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल होंगी। यह भोपालवासियों के लिए पर्यावरण के प्रति जुड़ने और सीखने का एक सुनहरा अवसर होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की आज की व्यस्तताएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दिन बुधवार को बेहद व्यस्त रहने वाला है। उनके शेड्यूल के अनुसार:

  • सुबह 11:00 बजे वे पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय भोपाल में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

  • 11:45 बजे वे दिव्यांगजनों को नियुक्ति पत्र और अन्य हितलाभ वितरित करेंगे।

  • इसके बाद दोपहर 12:50 बजे जबलपुर पहुंचेंगे और वहां से हेलीपैड के ज़रिए पाली (उमरिया) जाएंगे।

  • पाली में पेसा क्षेत्र के प्रतिनिधियों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और 14.71 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

  • शाम 4:15 बजे वे रीवा जिले के मनगवां पहुंचेंगे, जहां महिला स्व-सहायता समूह सम्मेलन में भाग लेंगे और गंगेव स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे।

  • अंत में शाम 5:45 बजे भोपाल लौटेंगे और रात तक राजधानी पहुंचने का कार्यक्रम है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-first-corona-case-of-2025-in-bhopal-got-the/article-23127

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.