- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- रायसेन में पहली बारिश ने खोल दी निर्माण कार्यों की पोल: 45 करोड़ की लागत से बनी पुलिया धंसी, डैम की
रायसेन में पहली बारिश ने खोल दी निर्माण कार्यों की पोल: 45 करोड़ की लागत से बनी पुलिया धंसी, डैम की पिचिंग टूटी
Raisen, MP
जिले में बारिश शुरू होते ही बहुकरोड़ निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। रायसेन-चिकलोद मार्ग पर 45 करोड़ रुपए की लागत से बनी सड़क की पुलिया पहली बारिश में ही धंस गई है।
वहीं, मोहनिया डैम की पिचिंग भी तेज बहाव के कारण टूट गई, जिससे खेतों में पानी भर गया और दर्जनों किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं।
धंसी पुलिया, हादसों से बचने को लोगों ने लगाए पत्थर
रतनपुर गांव से लगभग 500 मीटर दूर स्थित पुलिया अचानक धंस गई, जिससे सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया है। स्थानीय लोगों ने रास्ते पर बड़े पत्थर रखकर वाहनों को आगाह करने की कोशिश की है। क्षेत्रीय निवासियों का आरोप है कि सड़क निर्माण में गंभीर लापरवाही बरती गई है।
इस पर एमपीआरडीसी के एजीएम राहुल कौरी ने कहा है कि वे मौके पर निरीक्षण करेंगे और ठेकेदार से तत्काल मरम्मत कराई जाएगी।
मोहनिया डैम की पिचिंग टूटी, खेतों में 5 फीट तक पानी
बेगमगंज के कोहनिया और मूड़ला चावल क्षेत्र में स्थित 14 करोड़ रुपए लागत वाला मोहनिया डैम भी पहली ही तेज बारिश में कमजोर साबित हुआ। एक तरफ की पिचिंग टूटने से तेज बहाव खेतों में घुस गया, जिससे 4 से 5 फीट तक पानी भर गया और गहरे कटाव हो गए।
किसानों की माने तो कई एकड़ फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने जल संसाधन विभाग और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
"काम अभी अधूरा, नहर फोड़नी पड़ी" - एसडीओ
सेमरी जलाशय परियोजना के एसडीओ अरविन्द यादव ने कहा है कि पानी निकासी के लिए नहर को अस्थायी रूप से फोड़ा गया है। डैम का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है, स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए