उज्जैन में पहली वैदिक थीम सवारी, अब तक 1.15 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Ujjain, MP

सावन के पहले सोमवार को उज्जैन में विश्वविख्यात महाकालेश्वर मंदिर से भगवान महाकाल की सवारी नई पालकी में निकली।

यह सवारी इस बार वैदिक उद्घोष की थीम पर आधारित रही, जिसमें भजन मंडलियों की टोली नाचते-गाते आगे बढ़ती रही। पहली बार नई पालकी में निकली महाकाल की सवारी को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर 3 बजे तक 1 लाख 15 हजार से अधिक भक्त महाकाल के दर्शन कर चुके थे।

2:30 बजे खुले कपाट, रात 10 बजे तक रहेंगे खुले

महाकालेश्वर मंदिर के कपाट तड़के 2:30 बजे ही खोल दिए गए थे और यह रात 10 बजे तक शयन आरती के बाद बंद होंगे। दिनभर दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ के कारण मंदिर और शहर दोनों में सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

शिप्रा तट पर होगा पूजन, रात को मंदिर वापसी

महाकाल की सवारी शहर भ्रमण करते हुए शिप्रा नदी तट तक जाएगी, जहां विधिपूर्वक पूजन होगा। इसके बाद यह सवारी रात करीब 7 बजे महाकाल मंदिर लौटेगी। सवारी में घसिया बाजा दल (सीधी), डमरू वादक मंडल और महिलाओं की भजन मंडली खास आकर्षण रहीं।

अन्य तीर्थस्थलों पर भी शिवभक्ति का उल्लास

🕉 ओंकारेश्वर:

खंडवा के ओंकारेश्वर में सुबह 5 बजे मंगला आरती के साथ विशेष श्रृंगार हुआ। ओंकार महाराज को 56 भोग अर्पित किए गए।

🕉 ग्वालियर:

यहां के अचलेश्वर महादेव मंदिर को फूलों से सजाया गया। भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं।

🕉 रायसेन:

भोजपुर स्थित भोजेश्वर महादेव के दर्शन के लिए सुबह 11 बजे तक 40 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके थे।

🕉 भोपाल:

बड़वाले महादेव, गुफा मंदिर और अन्य शिवालयों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है।

🕉 खजुराहो:

यहां 18 फीट ऊंचे मतंगेश्वर महादेव का आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।

🕉 नर्मदापुरम:

सेठानी घाट से कांवड़ यात्रा प्रारंभ हुई। कांवड़िए पवित्र नर्मदा जल लेकर पचमढ़ी के जटाशंकर महादेव का जलाभिषेक करेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jul 2025 By दैनिक जागरण

उज्जैन में पहली वैदिक थीम सवारी, अब तक 1.15 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Ujjain, MP

यह सवारी इस बार वैदिक उद्घोष की थीम पर आधारित रही, जिसमें भजन मंडलियों की टोली नाचते-गाते आगे बढ़ती रही। पहली बार नई पालकी में निकली महाकाल की सवारी को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर 3 बजे तक 1 लाख 15 हजार से अधिक भक्त महाकाल के दर्शन कर चुके थे।

2:30 बजे खुले कपाट, रात 10 बजे तक रहेंगे खुले

महाकालेश्वर मंदिर के कपाट तड़के 2:30 बजे ही खोल दिए गए थे और यह रात 10 बजे तक शयन आरती के बाद बंद होंगे। दिनभर दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ के कारण मंदिर और शहर दोनों में सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

शिप्रा तट पर होगा पूजन, रात को मंदिर वापसी

महाकाल की सवारी शहर भ्रमण करते हुए शिप्रा नदी तट तक जाएगी, जहां विधिपूर्वक पूजन होगा। इसके बाद यह सवारी रात करीब 7 बजे महाकाल मंदिर लौटेगी। सवारी में घसिया बाजा दल (सीधी), डमरू वादक मंडल और महिलाओं की भजन मंडली खास आकर्षण रहीं।

अन्य तीर्थस्थलों पर भी शिवभक्ति का उल्लास

🕉 ओंकारेश्वर:

खंडवा के ओंकारेश्वर में सुबह 5 बजे मंगला आरती के साथ विशेष श्रृंगार हुआ। ओंकार महाराज को 56 भोग अर्पित किए गए।

🕉 ग्वालियर:

यहां के अचलेश्वर महादेव मंदिर को फूलों से सजाया गया। भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं।

🕉 रायसेन:

भोजपुर स्थित भोजेश्वर महादेव के दर्शन के लिए सुबह 11 बजे तक 40 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके थे।

🕉 भोपाल:

बड़वाले महादेव, गुफा मंदिर और अन्य शिवालयों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है।

🕉 खजुराहो:

यहां 18 फीट ऊंचे मतंगेश्वर महादेव का आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।

🕉 नर्मदापुरम:

सेठानी घाट से कांवड़ यात्रा प्रारंभ हुई। कांवड़िए पवित्र नर्मदा जल लेकर पचमढ़ी के जटाशंकर महादेव का जलाभिषेक करेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-first-vedic-theme-ride-in-ujjain-has-been-seen/article-27658

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.