- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- इशारे समझेगी भोपाल पुलिस, मूक बधिर वीडियो कॉल पर करा सकेंगे रिपोर्ट
इशारे समझेगी भोपाल पुलिस, मूक बधिर वीडियो कॉल पर करा सकेंगे रिपोर्ट
BHOPAL, MP
भोपाल पुलिस ने मूक बधिरों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. मूक बधिर वीडियो कॉल कर अपनी समस्या साझा कर सकेंगे.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने एक अनोखी शुरुआत की है. अब मूक बधिर लोग भी वीडियो कॉल कर अपनी शिकायत पुलिस को बता सकेंगे. पुलिस के साइन लैंग्वेज में ट्रेंड कर्मचारी तत्काल संबंधित थाने में फोन करके ऐसे पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराने का काम करेंगे. इसके लिए भोपाल पुलिस के 40 जवानों को साइन लैंग्वेज की अलग से ट्रेनिंग दी गई है.
भोपाल पुलिस ऐसे सुनेगी मूक बधिर की समस्याएं
जो बोल नहीं सकते भोपाल पुलिस अब उनकी भी शिकायतें सुनेगी. इसके लिए भोपाल पुलिस ने वॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. मूक बधिर या ऐसी किसी समस्या से पीड़ित लोग 7587628293 पर वीडियो कॉल कर साइन लैंग्वेज के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है. 24 घंटे पुलिस कर्मचारी अलग-अलग समय इस ड्यूटी पर तैनात रहेंगे. डेफ कैन फाउंडेशन के सहयोग से पुलिस मूक बधिरों को ये सेवा देगी.
यह पहल मूक बधिर के लिए एक उम्मीद
भोपाल पुलिस कमिश्नर हरीनारायणचारी मिश्र ने वॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर सेवा का शुभारंभ करने के बाद कहा, " जो लोग बोल और सुन नहीं सकते उनके लिए पुलिस एक नई उम्मीद लेकर आई है. पुलिस ने जो हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है, इसमें वीडियो कॉल की सुविधा रहेगी. भोपाल पुलिस कंट्रोल रूम से इसकी मॉनीटरिंग की जाएगी." पुलिस कमिश्नर ने बताया, "जो व्यक्ति पुलिस कंट्रोल रूम में वीडियो कॉल अटेंड करेगा. वह समस्या को सुनने के बाद तुरंत संबंधित थाने को सूचित करेगा और डायल हंड्रेड के माध्यम से मूक बधिर व्यक्ति तक सहायता पहुंचाई जाएगी.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए