एमपी के बड़े बिजनेसमैन के बेटे पर दुष्कर्म के आरोप, रोमानिया से शिकायत दर्ज कराने आई युवती

INDORE, MP

इंदौर के बड़े बिजनेसमैन के बेटे पर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं. रोमानिया से आई युवती ने पुलिस जनसुवाई में शिकायत दर्ज करवाई है.

रोमानिया में रहने वाली एक युवती ने इंदौर के बड़े उद्योगपति के बेटे पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं. बताया जा रहा है कि युवती की सोशल मीडिया के माध्यम से इंदौर के एक उद्योगपति के बेटे से दोस्ती हुई थी. युवक ने उसे इंदौर बुलाया और एक होटल में शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. युवक ने युवती को कई बार इंदौर में तो कई बार रोमानिया जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसी दौरान युवती प्रेग्नेंट हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया. जिसके बाद युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया.

सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती
जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र का है. आरोप है कि, रोमानिया की रहने वाली एक युवती के साथ इंदौर के एक बड़े उद्योगपति के बेटे ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पीड़िता ने वकील के साथ इंदौर पहुंचकर पुलिस की जनसुनवाई में शिकायत करते हुए इस बात की जानकारी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दी. उसने बताया कि, ''सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी दोस्ती इंदौर के रहने वाले एक युवक से हुई थी. इसके बाद युवक ने उसे प्रपोज किया और कहा कि मैं तुमसे शादी कर लूंगा, तुम इंदौर आ जाओ.''

शादी का वादा कर होटल में दुष्कर्म
जिसके बाद युवती रोमानिया से सात समंदर पार कर इंदौर आई. युवक उसे शहर के प्रतिष्ठित होटल में ले गया और वहां पर उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए. उसके बाद जल्द ही शादी का आश्वासन देकर उसे रोमानिया वापस भेज दिया. इसके बाद वह व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार उसके संपर्क में बन रहा. शादी का वादा कर कई बार इंदौर बुलाता तो कई बार खुद भी रोमानिया जाकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता था.

युवती ने दिया बच्चे को जन्म, शादी से इंकार
इसी दौरान युवती प्रेग्नेंट हो गई और इसी दौरान उसने एक बच्चे को जन्म दिया. इसके बाद युवती ने युवक से जल्द शादी करने की बात कही. इस पर युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया. साथ ही कहा कि विदेश में तो ऐसा ही कल्चर होता है. मैं तुमसे अब शादी नहीं कर सकता हूं. प्यार में मिले धोखे से हताश होकर युवती इंदौर पहुंची और पुलिस से शिकायत की.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने बताया कि, ''रोमानिया की रहने वाली युवती अपने एडवोकेट के माध्यम से इंदौर पुलिस की जनसुनवाई में पहुंची थी. उसने इंदौर के उद्योगपति के बेटे पर दुष्कर्म के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है.''

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Feb 2025 By दैनिक जागरण

एमपी के बड़े बिजनेसमैन के बेटे पर दुष्कर्म के आरोप, रोमानिया से शिकायत दर्ज कराने आई युवती

INDORE, MP

रोमानिया में रहने वाली एक युवती ने इंदौर के बड़े उद्योगपति के बेटे पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं. बताया जा रहा है कि युवती की सोशल मीडिया के माध्यम से इंदौर के एक उद्योगपति के बेटे से दोस्ती हुई थी. युवक ने उसे इंदौर बुलाया और एक होटल में शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. युवक ने युवती को कई बार इंदौर में तो कई बार रोमानिया जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसी दौरान युवती प्रेग्नेंट हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया. जिसके बाद युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया.

सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती
जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र का है. आरोप है कि, रोमानिया की रहने वाली एक युवती के साथ इंदौर के एक बड़े उद्योगपति के बेटे ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पीड़िता ने वकील के साथ इंदौर पहुंचकर पुलिस की जनसुनवाई में शिकायत करते हुए इस बात की जानकारी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दी. उसने बताया कि, ''सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी दोस्ती इंदौर के रहने वाले एक युवक से हुई थी. इसके बाद युवक ने उसे प्रपोज किया और कहा कि मैं तुमसे शादी कर लूंगा, तुम इंदौर आ जाओ.''

शादी का वादा कर होटल में दुष्कर्म
जिसके बाद युवती रोमानिया से सात समंदर पार कर इंदौर आई. युवक उसे शहर के प्रतिष्ठित होटल में ले गया और वहां पर उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए. उसके बाद जल्द ही शादी का आश्वासन देकर उसे रोमानिया वापस भेज दिया. इसके बाद वह व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार उसके संपर्क में बन रहा. शादी का वादा कर कई बार इंदौर बुलाता तो कई बार खुद भी रोमानिया जाकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता था.

युवती ने दिया बच्चे को जन्म, शादी से इंकार
इसी दौरान युवती प्रेग्नेंट हो गई और इसी दौरान उसने एक बच्चे को जन्म दिया. इसके बाद युवती ने युवक से जल्द शादी करने की बात कही. इस पर युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया. साथ ही कहा कि विदेश में तो ऐसा ही कल्चर होता है. मैं तुमसे अब शादी नहीं कर सकता हूं. प्यार में मिले धोखे से हताश होकर युवती इंदौर पहुंची और पुलिस से शिकायत की.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने बताया कि, ''रोमानिया की रहने वाली युवती अपने एडवोकेट के माध्यम से इंदौर पुलिस की जनसुनवाई में पहुंची थी. उसने इंदौर के उद्योगपति के बेटे पर दुष्कर्म के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है.''

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-girl-came-to-file-a-complaint-with-romania-allegations/article-9544

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.