कांवड़ यात्रियों को सरकार देगी हर संभव सहयोग: उज्जैन में बोले सीएम मोहन यादव, कांवड़ उठाकर यात्रा में हुए शामिल

Ujjain, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को उज्जैन पहुंचे और त्रिवेणी संगम पर आयोजित कांवड़ यात्रा में भाग लिया। उन्होंने न केवल कांवड़ पूजन किया, बल्कि महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी महाराज के साथ कांवड़ उठाकर यात्रा में भी शामिल हुए।

मंच से उन्होंने कांवड़ यात्रियों को हरसंभव सहयोग देने की बात कही और कहा कि सरकार यात्रियों के राह, विश्राम और अन्य व्यवस्थाओं में पूरी तरह साथ है।

सीएम ने कहा, "प्रदेश में जहां-जहां से कांवड़ यात्री आएंगे, उनकी यात्रा के हर चरण में सरकार व्यवस्थाएं उपलब्ध कराएगी। आश्रय स्थल से लेकर स्वास्थ्य सुविधा और सुरक्षा तक हर जरूरत में सरकार साथ खड़ी होगी।"

उज्जैन को मिलेगी पहली 7 मंजिला वाणिज्यिक बिल्डिंग की सौगात

सीएम ने बताया कि वे शुक्रवार शाम उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए गए दो प्रमुख वाणिज्यिक परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इनमें नानाखेड़ा क्षेत्र में 68 करोड़ की लागत से बना ‘प्रतिकल्पा’ 7 मंजिला वाणिज्यिक कॉम्प्लेक्स और 48 करोड़ की लागत से विकसित ‘क्षिप्रा विहार वाणिज्यिक सह आवासीय परिसर’ शामिल हैं।

प्रतिकल्पा वाणिज्यिक कॉम्प्लेक्स की विशेषताएं:

  • कुल क्षेत्रफल: 37,650 वर्गफीट

  • दुकानें: ग्राउंड फ्लोर पर 9 दुकानें

  • फ्लैट्स: 29 (3BHK) व 24 (2BHK)

  • 6 लिफ्ट, 2 बेसमेंट, 80 कार की पार्किंग

क्षिप्रा विहार परियोजना की विशेषताएं:

  • कुल लागत: ₹48 करोड़ | कुल क्षेत्रफल: 22 एकड़

  • भूखंड: 25 बड़े (12000-40000 वर्गफीट), 75 छोटे (800-1200 वर्गफीट)

  • 56 फूड जोन दुकानें, 70,000 वर्गफीट लैंडस्केपिंग

  • चौड़ी सड़कों के साथ अंडरग्राउंड सीवरेज, विद्युत, जल आपूर्ति व्यवस्था

इंदौर के बाद लौटेंगे उज्जैन, शनिवार को लाडली बहनों को राशि

कांवड़ यात्रा के बाद सीएम इंदौर के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए रवाना हो गए। वे शाम को उज्जैन लौटेंगे और लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होकर शहरवासियों को नई सौगात देंगे। शनिवार को वे उज्जैन में ही रुकेंगे और सिंगल क्लिक से लाड़ली बहनों के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Jul 2025 By दैनिक जागरण

कांवड़ यात्रियों को सरकार देगी हर संभव सहयोग: उज्जैन में बोले सीएम मोहन यादव, कांवड़ उठाकर यात्रा में हुए शामिल

Ujjain, MP

मंच से उन्होंने कांवड़ यात्रियों को हरसंभव सहयोग देने की बात कही और कहा कि सरकार यात्रियों के राह, विश्राम और अन्य व्यवस्थाओं में पूरी तरह साथ है।

सीएम ने कहा, "प्रदेश में जहां-जहां से कांवड़ यात्री आएंगे, उनकी यात्रा के हर चरण में सरकार व्यवस्थाएं उपलब्ध कराएगी। आश्रय स्थल से लेकर स्वास्थ्य सुविधा और सुरक्षा तक हर जरूरत में सरकार साथ खड़ी होगी।"

उज्जैन को मिलेगी पहली 7 मंजिला वाणिज्यिक बिल्डिंग की सौगात

सीएम ने बताया कि वे शुक्रवार शाम उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए गए दो प्रमुख वाणिज्यिक परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इनमें नानाखेड़ा क्षेत्र में 68 करोड़ की लागत से बना ‘प्रतिकल्पा’ 7 मंजिला वाणिज्यिक कॉम्प्लेक्स और 48 करोड़ की लागत से विकसित ‘क्षिप्रा विहार वाणिज्यिक सह आवासीय परिसर’ शामिल हैं।

प्रतिकल्पा वाणिज्यिक कॉम्प्लेक्स की विशेषताएं:

  • कुल क्षेत्रफल: 37,650 वर्गफीट

  • दुकानें: ग्राउंड फ्लोर पर 9 दुकानें

  • फ्लैट्स: 29 (3BHK) व 24 (2BHK)

  • 6 लिफ्ट, 2 बेसमेंट, 80 कार की पार्किंग

क्षिप्रा विहार परियोजना की विशेषताएं:

  • कुल लागत: ₹48 करोड़ | कुल क्षेत्रफल: 22 एकड़

  • भूखंड: 25 बड़े (12000-40000 वर्गफीट), 75 छोटे (800-1200 वर्गफीट)

  • 56 फूड जोन दुकानें, 70,000 वर्गफीट लैंडस्केपिंग

  • चौड़ी सड़कों के साथ अंडरग्राउंड सीवरेज, विद्युत, जल आपूर्ति व्यवस्था

इंदौर के बाद लौटेंगे उज्जैन, शनिवार को लाडली बहनों को राशि

कांवड़ यात्रा के बाद सीएम इंदौर के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए रवाना हो गए। वे शाम को उज्जैन लौटेंगे और लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होकर शहरवासियों को नई सौगात देंगे। शनिवार को वे उज्जैन में ही रुकेंगे और सिंगल क्लिक से लाड़ली बहनों के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-government-will-give-all-possible-support-to-kanwar-passengers/article-27296

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.