पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के कचरा निपटान मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई आज, सरकार पेश करेगी अपनी रिपोर्ट

Pithampur, MP

पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के कचरा निपटान को लेकर आज हाई कोर्ट में सुनवाई होगी. सरकार अपनी रिपोर्ट पेश करेगी.

मध्यप्रदेश के धार जिले के पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के कचरा जलाने को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस-प्रशासन ने आमजन और प्रभावी लोगों को समझाया है. भोपाल से पीथमपुर पहुंचे यूनियन कार्बाइड के कचरे का यहां निपटान होना है. हाईकोर्ट की निगरानी में हो रहे कचरे के निष्पादन के लिए सरकार ने कोर्ट के सामने वस्तुस्थिति रखी थी और आज हाईकोर्ट में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी. 

शासन को भेजी रिपोर्ट में ये बात

यूनियन कार्बाइड के 337 मीट्रिक टन कचरे को पीथमपुर में नष्ट करने के सरकार के फैसले का बीते दिनों काफी विरोध हुआ था. जनवरी 2025 में कचरा पीथमपुर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया था. इसके बाद कचरा जलाना तो दूर, कंटेनरों से बाहर ही नहीं निकाला गया था. 13 फरवरी को कचरे से भरे कंटेनर अनलोड किए गए थे. धार की कलेक्टर प्रियंका मिश्रा ने शासन को जो रिपोर्ट भेजी है, उसके मुताबिक क्षेत्र में स्थिति अभी सामान्य है और विभिन्न माध्यमों से पीथमपुर के प्रभावी लोगों और आमजन को वस्तुस्थिति समझाई गई है.

प्रदूषण नियंत्रण मंडल की रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2015 में प्रयोग के तौर पर 10 टन कचरा जलाया गया था, जिसमें प्रदूषण का स्तर मानक से नीचे ही रहा.
 
कोर्ट ने पिछली सुनवाई में छह सप्ताह में सरकार से वस्तुस्थिति के संबंध में जवाब मांगा था और यह अवधि आज, 18 फरवरी को पूरी हो रही है. इस बीच, पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों और प्रभावी जनों के साथ बैठक कर वैज्ञानिक तरीके से बताया है कि कचरा जलाने से पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होगा. सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका को स्वीकार करते हुए केंद्र सरकार, राज्य सरकार और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. इस मामले में अगली सुनवाई 24 फरवरी को होगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Feb 2025 By दैनिक जागरण

पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के कचरा निपटान मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई आज, सरकार पेश करेगी अपनी रिपोर्ट

Pithampur, MP

मध्यप्रदेश के धार जिले के पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के कचरा जलाने को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस-प्रशासन ने आमजन और प्रभावी लोगों को समझाया है. भोपाल से पीथमपुर पहुंचे यूनियन कार्बाइड के कचरे का यहां निपटान होना है. हाईकोर्ट की निगरानी में हो रहे कचरे के निष्पादन के लिए सरकार ने कोर्ट के सामने वस्तुस्थिति रखी थी और आज हाईकोर्ट में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी. 

शासन को भेजी रिपोर्ट में ये बात

यूनियन कार्बाइड के 337 मीट्रिक टन कचरे को पीथमपुर में नष्ट करने के सरकार के फैसले का बीते दिनों काफी विरोध हुआ था. जनवरी 2025 में कचरा पीथमपुर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया था. इसके बाद कचरा जलाना तो दूर, कंटेनरों से बाहर ही नहीं निकाला गया था. 13 फरवरी को कचरे से भरे कंटेनर अनलोड किए गए थे. धार की कलेक्टर प्रियंका मिश्रा ने शासन को जो रिपोर्ट भेजी है, उसके मुताबिक क्षेत्र में स्थिति अभी सामान्य है और विभिन्न माध्यमों से पीथमपुर के प्रभावी लोगों और आमजन को वस्तुस्थिति समझाई गई है.

प्रदूषण नियंत्रण मंडल की रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2015 में प्रयोग के तौर पर 10 टन कचरा जलाया गया था, जिसमें प्रदूषण का स्तर मानक से नीचे ही रहा.
 
कोर्ट ने पिछली सुनवाई में छह सप्ताह में सरकार से वस्तुस्थिति के संबंध में जवाब मांगा था और यह अवधि आज, 18 फरवरी को पूरी हो रही है. इस बीच, पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों और प्रभावी जनों के साथ बैठक कर वैज्ञानिक तरीके से बताया है कि कचरा जलाने से पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होगा. सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका को स्वीकार करते हुए केंद्र सरकार, राज्य सरकार और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. इस मामले में अगली सुनवाई 24 फरवरी को होगी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-government-will-hear-its-report-today-in-the-high/article-10626

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.