- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- हरदा में किसानों का उग्र प्रदर्शन: समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी नहीं होने पर सरकार की प्रतीकात्मक अर्थ...
हरदा में किसानों का उग्र प्रदर्शन: समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी नहीं होने पर सरकार की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली
Harda, MP
मध्यप्रदेश के हरदा जिले में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी की मांग को लेकर किसानों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। किसान आक्रोश मोर्चा के नेतृत्व में पिछले सात दिनों से मंडी प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरना दे रहे किसानों ने मंगलवार को सरकार के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध करते हुए अर्थी यात्रा निकाली। यह विरोध रैली कृषि उपज मंडी से शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक पहुंची, जहां किसानों ने सरकार की प्रतीकात्मक अर्थी रखकर नारेबाजी की।
समर्थन मूल्य पर खरीदी न होने से बढ़ा गुस्सा
किसानों का कहना है कि जिले में इस बार लगभग 1.5 लाख हेक्टेयर भूमि पर ग्रीष्मकालीन मूंग की खेती की गई है। यह फसल, रबी और खरीफ की क्षतिपूर्ति का एकमात्र साधन है। इसके बावजूद सरकार ने अब तक न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर मूंग खरीदी की प्रक्रिया शुरू नहीं की है, जिससे किसान मजबूरी में मंडियों में मूंग को औने-पौने दामों में बेचने को मजबूर हैं।
आंदोलन की चेतावनी
प्रदर्शन कर रहे किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही खरीदी प्रारंभ नहीं की गई, तो हरदा सहित 16 जिलों के किसान भोपाल पहुंचकर बड़े आंदोलन की रूपरेखा बनाएंगे। किसानों का कहना है कि वे अब केवल आश्वासन नहीं, ठोस निर्णय चाहते हैं।
कलेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप
किसान आक्रोश मोर्चा के संयोजक डॉ. जगदीश सारण ने जिला कलेक्टर सिद्धार्थ जैन पर किसानों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि खेतों की सफाई के दौरान मक्का के अवशेष जलाने पर किसानों पर नरवाई जलाने के झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, जो सरासर अन्याय है।
सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए हवन
रविवार को किसानों ने कृषक विश्राम गृह के सामने सद्बुद्धि हवन कर सरकार से न्याय की प्रार्थना की थी। किसानों का कहना है कि मौसम की मार के कारण खेतों की सफाई में कठिनाई आ रही है और प्रशासनिक दमन उनकी मुश्किलें और बढ़ा रहा है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए