21 मिनिट चला राज्यपाल का अभिभाषण, गिनाईं मोहन सरकार की उपलब्धियां

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू होन गया है. बजट सत्र की शुरुआत प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण से हुई. 21 मिनट चले अभिभाषण के दौरान राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने मोहन यादव सरकार की उपलब्धियों गिनाईं. इसके साथ ही उन्होंने आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्लानिंग की पूरी रूप रेखा सदन के समक्ष रखी. बजट सत्र के दौरान कांग्रेस मोहन यादव सरकार को घेरने की तैयारी में भी है. इससे बजट सत्र के दौरान हंगामे के भी आसार हैं. इस आर्टिकल में जानें मध्य प्रदेश के बजट सत्र 2025 से जुड़ी सभी लाइव अपडेट्स.

12 मार्च को पेश होगा मुख्य बजट

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश का बजट सत्र 10 मार्च से 24 मार्च तक चलेगा. 15 दिन के बजट सत्र में कुल 9 बैठकें होनी है. वहीं मंगलवार, 11 मार्च को मोहन यादव सरकार मौजूदा वित्त वर्ष के लिए दूसा अनुपूरक बजट और आर्थिक सर्वेक्षण-2025 पेश करेगी. इसके बाद 12 मार्च डिप्टी सीएम व वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा मुख्य बजट पेश करेंगे.

LIVE FEED

11:42 AM, 10 Mar 2025 (IST)

टीम इंडिया को दी जीत के लिए बधाई

विधानसभा सत्र के दौरान सीएम मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष ने टीम इंडिया की जीत पर बधाई दी. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया है. सरकार की तरफ से हम भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई देते हैं.

11:32 AM, 10 Mar 2025 (IST)

विधानसभा में गंगाजल लेकर पहुंचे भाजपा विधायक अभिलाष पांडे

विधानसभा में गंगाजल लेकर पहुंचे भाजपा विधायक अभिलाष पांडे. कलश में प्रयागराज महाकुंभ का पवित्र जल.

MP VIDHANSABHA BUDGET NEWS Abhilash pandey
कलश के साथ जबलपुर से विधायक अभिलाष पांडे 

11:28 AM, 10 Mar 2025 (IST)

सरकार की उपलब्धियां गिना रहे राज्यपाल

  • राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि काली सिंध परियोजना से मध्य प्रदेश का बड़ा इलाका लाभान्वित होगा. इस परियोजना से राजस्थान को भी लाभ मिलेगा.
  • ताप्ती बेसिन से भी मध्य प्रदेश के बुरहानपुर और खंडवा जिले को सिंचाई का लाभ मिलेगा
  • राज्य सरकार ने बहुआयामी गरीब कल्याण मिशन शुरू किया है. मिशन का उद्देश्य राज्य के गरीब और वंचित वर्ग का आर्थिक उत्थान करते हुए उनकी आय को बढ़ाने की दिशा में काम करना है.
  • महिलाओं के समग्र, सामाजिक व आर्थिक विकास के लिए देवी अहिल्याबाई सशक्तिकरण मिशन शुरू किया है. इसके तहत पोषण आर्थिक सशक्तिकरण और सुरक्षा जैसे तमाम मुद्दों को सुनिश्चित करना और समाज में उनकी आर्थिक भागीदारी बढ़ाने के प्रयास किया जा रहे हैं.
  • सरकार अगले तीन साल में 30 लाख सोलर पंप उपलब्ध करने के लिए प्रतिबद्ध है. सरकार किसानों को ₹5 में स्थाई बिजली बिल कनेक्शन उपलब्ध कराएगी.
  • प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए प्रतिभाशाली बच्चों को लैपटॉप के लिए राशि उपलब्ध कराई गई है.

11:26 AM, 10 Mar 2025 (IST)

17वीं विधानसभा की कार्यवाही शुरू

विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ 17वीं विधानसभा की कार्यवाही शुरू, गिनाएंगे सरकार की उपलब्धियां.

11:03 AM, 10 Mar 2025 (IST)

काला मास्क पहनकर विधानसभा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार और कांग्रेस विधायक मध्य प्रदेश विधानसभा में काला मास्क पहनकर पहुंचे हैं. विधानसभा का बजट सत्र 9 दिन का बुलाए जाने का कांग्रेस ने विरोध जताया है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार बोले सरकार विपक्ष और जनता के सवालों से बच रही है, इसलिए बुलाया अब तक का सबसे छोटा बजट सत्र.

MP BUDGET UPDATE 2025
काले मास्क पहनकर विरोध जताते नेता प्रतिपक्ष व विधायक

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Mar 2025 By दैनिक जागरण

21 मिनिट चला राज्यपाल का अभिभाषण, गिनाईं मोहन सरकार की उपलब्धियां

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू होन गया है. बजट सत्र की शुरुआत प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण से हुई. 21 मिनट चले अभिभाषण के दौरान राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने मोहन यादव सरकार की उपलब्धियों गिनाईं. इसके साथ ही उन्होंने आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्लानिंग की पूरी रूप रेखा सदन के समक्ष रखी. बजट सत्र के दौरान कांग्रेस मोहन यादव सरकार को घेरने की तैयारी में भी है. इससे बजट सत्र के दौरान हंगामे के भी आसार हैं. इस आर्टिकल में जानें मध्य प्रदेश के बजट सत्र 2025 से जुड़ी सभी लाइव अपडेट्स.

12 मार्च को पेश होगा मुख्य बजट

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश का बजट सत्र 10 मार्च से 24 मार्च तक चलेगा. 15 दिन के बजट सत्र में कुल 9 बैठकें होनी है. वहीं मंगलवार, 11 मार्च को मोहन यादव सरकार मौजूदा वित्त वर्ष के लिए दूसा अनुपूरक बजट और आर्थिक सर्वेक्षण-2025 पेश करेगी. इसके बाद 12 मार्च डिप्टी सीएम व वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा मुख्य बजट पेश करेंगे.

LIVE FEED

11:42 AM, 10 Mar 2025 (IST)

टीम इंडिया को दी जीत के लिए बधाई

विधानसभा सत्र के दौरान सीएम मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष ने टीम इंडिया की जीत पर बधाई दी. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया है. सरकार की तरफ से हम भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई देते हैं.

11:32 AM, 10 Mar 2025 (IST)

विधानसभा में गंगाजल लेकर पहुंचे भाजपा विधायक अभिलाष पांडे

विधानसभा में गंगाजल लेकर पहुंचे भाजपा विधायक अभिलाष पांडे. कलश में प्रयागराज महाकुंभ का पवित्र जल.

MP VIDHANSABHA BUDGET NEWS Abhilash pandey
कलश के साथ जबलपुर से विधायक अभिलाष पांडे 

11:28 AM, 10 Mar 2025 (IST)

सरकार की उपलब्धियां गिना रहे राज्यपाल

  • राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि काली सिंध परियोजना से मध्य प्रदेश का बड़ा इलाका लाभान्वित होगा. इस परियोजना से राजस्थान को भी लाभ मिलेगा.
  • ताप्ती बेसिन से भी मध्य प्रदेश के बुरहानपुर और खंडवा जिले को सिंचाई का लाभ मिलेगा
  • राज्य सरकार ने बहुआयामी गरीब कल्याण मिशन शुरू किया है. मिशन का उद्देश्य राज्य के गरीब और वंचित वर्ग का आर्थिक उत्थान करते हुए उनकी आय को बढ़ाने की दिशा में काम करना है.
  • महिलाओं के समग्र, सामाजिक व आर्थिक विकास के लिए देवी अहिल्याबाई सशक्तिकरण मिशन शुरू किया है. इसके तहत पोषण आर्थिक सशक्तिकरण और सुरक्षा जैसे तमाम मुद्दों को सुनिश्चित करना और समाज में उनकी आर्थिक भागीदारी बढ़ाने के प्रयास किया जा रहे हैं.
  • सरकार अगले तीन साल में 30 लाख सोलर पंप उपलब्ध करने के लिए प्रतिबद्ध है. सरकार किसानों को ₹5 में स्थाई बिजली बिल कनेक्शन उपलब्ध कराएगी.
  • प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए प्रतिभाशाली बच्चों को लैपटॉप के लिए राशि उपलब्ध कराई गई है.

11:26 AM, 10 Mar 2025 (IST)

17वीं विधानसभा की कार्यवाही शुरू

विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ 17वीं विधानसभा की कार्यवाही शुरू, गिनाएंगे सरकार की उपलब्धियां.

11:03 AM, 10 Mar 2025 (IST)

काला मास्क पहनकर विधानसभा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार और कांग्रेस विधायक मध्य प्रदेश विधानसभा में काला मास्क पहनकर पहुंचे हैं. विधानसभा का बजट सत्र 9 दिन का बुलाए जाने का कांग्रेस ने विरोध जताया है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार बोले सरकार विपक्ष और जनता के सवालों से बच रही है, इसलिए बुलाया अब तक का सबसे छोटा बजट सत्र.

MP BUDGET UPDATE 2025
काले मास्क पहनकर विरोध जताते नेता प्रतिपक्ष व विधायक
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-governors-address-went-on-for-21-minutes-the-achievements/article-13366

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.