भगवान महाकाल का भव्य श्रृंगार: कार्तिक कृष्ण चतुर्थी पर अलसुबह संपन्न हुई भस्म आरती, जयकारों से गूंजा पूरा मंदिर परिसर

UJJAIN, MP

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार, 10 अक्टूबर की अलसुबह कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर भगवान महाकाल की भस्म आरती अत्यंत भक्तिभाव और विशेष श्रृंगार के साथ संपन्न हुई।

तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही गर्भगृह में भक्तिमय वातावरण छा गया। पुजारियों ने विधि-विधानपूर्वक सभी देवी-देवताओं का पूजन-अर्चन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया।

इसके पश्चात दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद भगवान का दिव्य श्रृंगार रजत आभूषणों, रुद्राक्ष की मालाओं और सुगंधित पुष्पों से किया गया। भस्म अर्पण से पहले प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम जल अर्पित किया गया और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान महाकाल का ध्यान किया गया।

कपूर आरती के उपरांत ज्योतिर्लिंग को रेशमी वस्त्रों से ढांककर भस्म अर्पित की गई। इसके बाद शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाला और रुद्राक्ष की माला से भगवान का श्रृंगार किया गया। मंदिर में उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ‘जय महाकाल’ के गगनभेदी जयकारों के बीच आरती के दर्शन कर दिव्य आनंद का अनुभव किया।

महाकाल मंदिर समिति के अनुसार, शुक्रवार को हुई यह भस्म आरती विशेष थी, क्योंकि कार्तिक मास में भगवान महाकाल का श्रृंगार संपन्नता और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर या ऑनलाइन प्रसारण के माध्यम से घर बैठे भी भगवान के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Oct 2025 By दैनिक जागरण

भगवान महाकाल का भव्य श्रृंगार: कार्तिक कृष्ण चतुर्थी पर अलसुबह संपन्न हुई भस्म आरती, जयकारों से गूंजा पूरा मंदिर परिसर

UJJAIN, MP

तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही गर्भगृह में भक्तिमय वातावरण छा गया। पुजारियों ने विधि-विधानपूर्वक सभी देवी-देवताओं का पूजन-अर्चन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया।

इसके पश्चात दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद भगवान का दिव्य श्रृंगार रजत आभूषणों, रुद्राक्ष की मालाओं और सुगंधित पुष्पों से किया गया। भस्म अर्पण से पहले प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम जल अर्पित किया गया और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान महाकाल का ध्यान किया गया।

कपूर आरती के उपरांत ज्योतिर्लिंग को रेशमी वस्त्रों से ढांककर भस्म अर्पित की गई। इसके बाद शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाला और रुद्राक्ष की माला से भगवान का श्रृंगार किया गया। मंदिर में उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ‘जय महाकाल’ के गगनभेदी जयकारों के बीच आरती के दर्शन कर दिव्य आनंद का अनुभव किया।

महाकाल मंदिर समिति के अनुसार, शुक्रवार को हुई यह भस्म आरती विशेष थी, क्योंकि कार्तिक मास में भगवान महाकाल का श्रृंगार संपन्नता और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर या ऑनलाइन प्रसारण के माध्यम से घर बैठे भी भगवान के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-grand-adornment-of-lord-mahakal-was-completed-early-in/article-35238

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.