मंडप में सजा था दूल्हा, लेकिन पहुंच गई पुलिस की 'बारात'

Rewa, MP

एक तरफ जहां बारात की रौनक और शादी की तैयारियों में घरवालों का उत्साह चरम पर था, वहीं दूसरी ओर पुलिस ने एक ऐसा कदम उठाया जिससे शादी का जश्न मातम में बदल गया। रीवा पुलिस ने बलात्कार के आरोपी युवक को उसकी शादी के मंडप से गिरफ्तार कर लिया।

घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र की है, जहां 32 वर्षीय भारत साकेत की शादी गढ़ से आई बारात के साथ हो रही थी। पुलिस को पहले ही सूचना मिल चुकी थी कि फरार आरोपी की बारात बुधवार को रीवा आने वाली है। जैसे ही बारात आयोजन स्थल पर पहुंची, पुलिस ने आम मेहमानों की तरह शादी में प्रवेश किया और फिर दूल्हा बने भारत साकेत को दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी युवक पर एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता ने मार्च 2025 में थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया कि जुलाई 2024 से दिसंबर 2024 के बीच आरोपी ने उसके साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इंकार कर दिया। शिकायत के बाद आरोपी फरार चल रहा था।

पुलिस लगातार उसकी तलाश में थी और जैसे ही उसकी शादी की जानकारी मिली, एक सटीक योजना बनाकर आरोपी को शादी से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। सीएसपी शिवाली तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज बलात्कार के प्रकरण में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद शादी का माहौल पूरी तरह बदल गया और परिवार तथा मेहमान स्तब्ध रह गए। शादी की तैयारियों पर जैसे पानी फिर गया और दूल्हे के अरमान थाने की सलाखों में कैद हो गए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 May 2025 By दैनिक जागरण

मंडप में सजा था दूल्हा, लेकिन पहुंच गई पुलिस की 'बारात'

Rewa, MP

घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र की है, जहां 32 वर्षीय भारत साकेत की शादी गढ़ से आई बारात के साथ हो रही थी। पुलिस को पहले ही सूचना मिल चुकी थी कि फरार आरोपी की बारात बुधवार को रीवा आने वाली है। जैसे ही बारात आयोजन स्थल पर पहुंची, पुलिस ने आम मेहमानों की तरह शादी में प्रवेश किया और फिर दूल्हा बने भारत साकेत को दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी युवक पर एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता ने मार्च 2025 में थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया कि जुलाई 2024 से दिसंबर 2024 के बीच आरोपी ने उसके साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इंकार कर दिया। शिकायत के बाद आरोपी फरार चल रहा था।

पुलिस लगातार उसकी तलाश में थी और जैसे ही उसकी शादी की जानकारी मिली, एक सटीक योजना बनाकर आरोपी को शादी से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। सीएसपी शिवाली तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज बलात्कार के प्रकरण में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद शादी का माहौल पूरी तरह बदल गया और परिवार तथा मेहमान स्तब्ध रह गए। शादी की तैयारियों पर जैसे पानी फिर गया और दूल्हे के अरमान थाने की सलाखों में कैद हो गए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-groom-was-punished-in-the-pavilion-but-the-police/article-20232

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.