मातम में बदली शादी की खुशियां: जबलपुर में सड़क हादसे में लड़की के भाई की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक को फूंका

Jabalpur

मध्यप्रदेश में तेज रफ्तार वाहनों के कारण सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला जबलपुर जिले के कटंगी थाना क्षेत्र का है, जहां एक शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बारात आने से पहले ही लड़की के भाई की दर्दनाक मौत हो गई। जबलपुर के संग्रामपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले इस हादसे में 18 वर्षीय सौरभ मेहरा को ट्रक (हाइवा) ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 यह हादसा उस समय हुआ जब लड़की के घर बारात पहुंचने वाली थी। एक ओर परिवार खुशी के पल का इंतजार कर रहा था, जबकि दूसरी ओर हादसे से सबके चेहरे पर मातम छा गया। सौरभ की मौत की खबर से परिवार के लोग रो-रोकर बेहाल हो गए। शादी की सारी तैयारियां एक पल में ध्वस्त हो गईं।

घटना के बाद, गुस्साए ग्रामीणों और बारातियों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। ट्रक में आग लगते ही सागर-दमोह और जबलपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 May 2025 By दैनिक जागरण

मातम में बदली शादी की खुशियां: जबलपुर में सड़क हादसे में लड़की के भाई की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक को फूंका

Jabalpur

 यह हादसा उस समय हुआ जब लड़की के घर बारात पहुंचने वाली थी। एक ओर परिवार खुशी के पल का इंतजार कर रहा था, जबकि दूसरी ओर हादसे से सबके चेहरे पर मातम छा गया। सौरभ की मौत की खबर से परिवार के लोग रो-रोकर बेहाल हो गए। शादी की सारी तैयारियां एक पल में ध्वस्त हो गईं।

घटना के बाद, गुस्साए ग्रामीणों और बारातियों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। ट्रक में आग लगते ही सागर-दमोह और जबलपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-happiness-of-marriage-changed-in-mourning-the-girls-brothers/article-19227

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.