बड़वानी: श्मशान घाट में मिली सिर कटी लाश, इलाके में सनसनी; पुलिस कर रही सिर की तलाश

Barwani, MP

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के पाटी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां श्मशान घाट के पास एक व्यक्ति की सिर कटी लाश मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। शव ग्राम पंचायत बुदी के ग्राम मेघा स्थित गोई नदी के किनारे पड़ा मिला है।

शनिवार रात ग्राम मेघा के चौकीदार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि किसी धारदार हथियार से हत्या कर शव को वहां फेंका गया है। शव चित्त अवस्था में पड़ा हुआ था, जबकि सिर कहीं दिखाई नहीं दिया।

पुलिस कर रही सिर की तलाश, नदी और झाड़ियों में छानबीन जारी

पाटी थाना प्रभारी रोहित पाटीदार ने बताया कि शव 3 से 4 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और मृतक की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच अनुमानित है। शव पर सफेद कमीज और लट्ठे की अंडरवियर है। फिलहाल पुलिस नदी और आसपास की झाड़ियों में मृतक के सिर की तलाश कर रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

शिनाख्त के प्रयास जारी, जनता से की सहयोग की अपील

पुलिस मृतक की शिनाख्त कपड़ों के आधार पर करने की कोशिश कर रही है और आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्टों को खंगाला जा रहा है। थाना प्रभारी ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि यदि किसी ने हाल ही में 35-40 वर्ष के किसी व्यक्ति की गुमशुदगी की सूचना देखी-सुनी हो, तो पाटी थाने से संपर्क करें।

हत्या या अन्य कारण? पुलिस हर पहलू पर कर रही जांच

शव की स्थिति और जगह को देखते हुए हत्या की आशंका गहरी हो गई है। पुलिस इस मामले में हत्या, शव के साथ छेड़छाड़ और सबूत मिटाने की संभावनाओं को भी खंगाल रही है।
फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मृत्यु का कारण और समय स्पष्ट होगा

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jun 2025 By दैनिक जागरण

बड़वानी: श्मशान घाट में मिली सिर कटी लाश, इलाके में सनसनी; पुलिस कर रही सिर की तलाश

Barwani, MP

शनिवार रात ग्राम मेघा के चौकीदार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि किसी धारदार हथियार से हत्या कर शव को वहां फेंका गया है। शव चित्त अवस्था में पड़ा हुआ था, जबकि सिर कहीं दिखाई नहीं दिया।

पुलिस कर रही सिर की तलाश, नदी और झाड़ियों में छानबीन जारी

पाटी थाना प्रभारी रोहित पाटीदार ने बताया कि शव 3 से 4 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और मृतक की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच अनुमानित है। शव पर सफेद कमीज और लट्ठे की अंडरवियर है। फिलहाल पुलिस नदी और आसपास की झाड़ियों में मृतक के सिर की तलाश कर रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

शिनाख्त के प्रयास जारी, जनता से की सहयोग की अपील

पुलिस मृतक की शिनाख्त कपड़ों के आधार पर करने की कोशिश कर रही है और आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्टों को खंगाला जा रहा है। थाना प्रभारी ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि यदि किसी ने हाल ही में 35-40 वर्ष के किसी व्यक्ति की गुमशुदगी की सूचना देखी-सुनी हो, तो पाटी थाने से संपर्क करें।

हत्या या अन्य कारण? पुलिस हर पहलू पर कर रही जांच

शव की स्थिति और जगह को देखते हुए हत्या की आशंका गहरी हो गई है। पुलिस इस मामले में हत्या, शव के साथ छेड़छाड़ और सबूत मिटाने की संभावनाओं को भी खंगाल रही है।
फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मृत्यु का कारण और समय स्पष्ट होगा

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-head-cut-in-barwani-crematorium-the-police-is-searching/article-25917

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.