डिंडौरी में दिल दहला देने वाली घटना: मां और दो बच्चों के शव फंदे पर मिले, बच्चों के हाथ-पैर थे बंधे

Dindori, MP

जिले के मेहदवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्हारिन टोला में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों के शव घर के अंदर फंदे पर लटके मिले। हैरानी की बात यह रही कि दोनों बच्चों के हाथ-पैर बंधे हुए थे। पिता जब काम से लौटे, तब यह भयावह दृश्य सामने आया।

टीवी चल रही थी, लेकिन घर में सन्नाटा पसरा था

जानकारी के अनुसार, मृतक महिला मधु प्रजापति (35) अपने पति राजेंद्र प्रजापति और दो बच्चों—शिवानी (12) और आदित्य (10)—के साथ रहती थी। राजेंद्र गांव में फुल्की-चाट का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। शुक्रवार की शाम करीब 8 बजे जब वह काम से घर लौटा तो टीवी ऑन था, माहौल सामान्य लग रहा था। लेकिन जैसे ही वह कमरे में पहुंचा, उसके पैरों तले जमीन खिसक गई—पत्नी और दोनों बच्चे फांसी के फंदे से झूल रहे थे। बच्चों के हाथ-पैर बंधे हुए थे।

राजेंद्र ने तत्काल पड़ोसियों को बुलाया और तीनों को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने की जांच शुरू, एफएसएल और डॉग स्क्वाड भी मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही मेहदवानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह और एसडीओपी मुकेश अविंदा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल घर को सील कर दिया गया है और पुलिस ने कुछ परिजनों से पूछताछ शुरू की है।

महिला की मानसिक स्थिति थी असामान्य, पति ने बताया बीमारी से परेशान थी

मृतका के पति राजेंद्र प्रजापति ने बताया कि पत्नी लंबे समय से शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। वह अकसर कहती थी कि उसे नींद नहीं आती और शरीर में दर्द बना रहता है। कई बार इलाज भी करवाया गया, लेकिन आराम नहीं मिला। राजेंद्र ने बताया, "कभी-कभी मैं झल्लाकर कह देता था कि तुम मुझे परेशान कर रही हो। मैं कहीं चला जाऊंगा। शायद उसे मेरे शब्दों का गहरा असर हुआ।"

राजेंद्र ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह ठेले के लिए निकला था, जबकि मधु दुकान आकर समोसे का मसाला तैयार करवा चुकी थी। दोपहर ढाई बजे वह घर लौटा और बच्चों को खेलते देखा, इसके बाद दुकान चला गया। शाम को जब वह लौटा तो दरवाजा नहीं खुला, पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा और अंदर गया, जहां यह हृदयविदारक दृश्य देखा।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम

घटना की सूचना पर मृतका की मां जब बेटी के घर पहुंची तो बेसुध होकर गिर पड़ी। पूरा गांव स्तब्ध है और मातम का माहौल है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। बच्चों के हाथ-पैर बंधे होने से हत्या की आशंका को भी नकारा नहीं जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jun 2025 By दैनिक जागरण

डिंडौरी में दिल दहला देने वाली घटना: मां और दो बच्चों के शव फंदे पर मिले, बच्चों के हाथ-पैर थे बंधे

Dindori, MP

टीवी चल रही थी, लेकिन घर में सन्नाटा पसरा था

जानकारी के अनुसार, मृतक महिला मधु प्रजापति (35) अपने पति राजेंद्र प्रजापति और दो बच्चों—शिवानी (12) और आदित्य (10)—के साथ रहती थी। राजेंद्र गांव में फुल्की-चाट का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। शुक्रवार की शाम करीब 8 बजे जब वह काम से घर लौटा तो टीवी ऑन था, माहौल सामान्य लग रहा था। लेकिन जैसे ही वह कमरे में पहुंचा, उसके पैरों तले जमीन खिसक गई—पत्नी और दोनों बच्चे फांसी के फंदे से झूल रहे थे। बच्चों के हाथ-पैर बंधे हुए थे।

राजेंद्र ने तत्काल पड़ोसियों को बुलाया और तीनों को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने की जांच शुरू, एफएसएल और डॉग स्क्वाड भी मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही मेहदवानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह और एसडीओपी मुकेश अविंदा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल घर को सील कर दिया गया है और पुलिस ने कुछ परिजनों से पूछताछ शुरू की है।

महिला की मानसिक स्थिति थी असामान्य, पति ने बताया बीमारी से परेशान थी

मृतका के पति राजेंद्र प्रजापति ने बताया कि पत्नी लंबे समय से शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। वह अकसर कहती थी कि उसे नींद नहीं आती और शरीर में दर्द बना रहता है। कई बार इलाज भी करवाया गया, लेकिन आराम नहीं मिला। राजेंद्र ने बताया, "कभी-कभी मैं झल्लाकर कह देता था कि तुम मुझे परेशान कर रही हो। मैं कहीं चला जाऊंगा। शायद उसे मेरे शब्दों का गहरा असर हुआ।"

राजेंद्र ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह ठेले के लिए निकला था, जबकि मधु दुकान आकर समोसे का मसाला तैयार करवा चुकी थी। दोपहर ढाई बजे वह घर लौटा और बच्चों को खेलते देखा, इसके बाद दुकान चला गया। शाम को जब वह लौटा तो दरवाजा नहीं खुला, पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा और अंदर गया, जहां यह हृदयविदारक दृश्य देखा।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम

घटना की सूचना पर मृतका की मां जब बेटी के घर पहुंची तो बेसुध होकर गिर पड़ी। पूरा गांव स्तब्ध है और मातम का माहौल है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। बच्चों के हाथ-पैर बंधे होने से हत्या की आशंका को भी नकारा नहीं जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-heart-wrenching-incident-in-dindori-was-tied-to-the-hands/article-24279

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.