- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- तेज रफ्तार कार ने युवक को फुटबॉल की तरह उड़ाया, CCTV में कैद खौफनाक मंजर
तेज रफ्तार कार ने युवक को फुटबॉल की तरह उड़ाया, CCTV में कैद खौफनाक मंजर
Narmadapuram, MP
नर्मदापुरम के संजय नगर ग्वालटोली इलाके में दिल दहला देने वाली घटना, सड़क पर जा रहे युवक को कार ने उड़ाया, हालत गंभीर.
संजय नगर ग्वालटोली इलाके में बीती रात एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे चल रहे राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद कार चालक राहगीर को घसीटते हुए करीब 10 से 15 मीटर तक ले गया और कार युवक को कुचलते हुए निकल गई. ये भयानक घटना सड़क पर लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई. 108 की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
कार छोड़कर ड्राइवर फरार, तलाश जारी
इस हादसे में युवक राजा धौलपुरिया के सिर, पैर, कमर और हाथ में गंभीर चोट आई हैं और उसका इलाज जारी है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही सफेद रंग के स्विफ्ट डिजायर कार को लावारिस हालत में जब्त किया है. फिलहाल कार चालक फरार है. वहीं पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है.
फुटबॉल की तरह उछला युवक
मंगलवार रात घटी इस घटना का सीसीटीवी फुटेज बुधवार को सामने आया है. वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कार की रफ्तार कितनी तेज थी, टक्कर मारने के बाद भी कार चालक नहीं रुका और युवक को घसीटते हुए निकल गया. घटना में घायल राजा धौलपुरिया के भाई विशाल ने कहा, '' जब में खाना खाकर रोड पर निकला तो मेरे दोस्त ने बताया कि आपके भाई का एक्सीडेंट हो गया है. गाड़ी तेजी से निकली थी स्विफ्ट डिजायर. मेरा भाई रोड पर घायल पड़ा हुआ था. मैंने 108 को फोन लगाकर भाई को जिला अस्पताल लेकर आया.''
घटना पर एसडीओपी पराग सैनी ने कहा, '' मामला थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्वालटोली का है, जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. कल रात में ही पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए गाड़ी जब्त कर ली थी. हादसे में घायल व्यक्ति का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है. अलग-अलग धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर कार्रवाई की जा रही है.''
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए