तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार को कुचला, मौत: कमर के ऊपर से चढ़ा पहिया

Sehore, MP

जिले के रेहटी क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना का वीडियो गुरुवार को सामने आया, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक तेज रफ्तार डंपर ने युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

टक्कर के बाद डंपर का पिछला पहिया कमर पर चढ़ा

मृतक की पहचान ग्राम गोड़ी गुराडिया निवासी 40 वर्षीय मोहन उइके के रूप में हुई है। वह किसी निजी कार्य से बुधनी के रेहटी आया था। दोपहर को स्कूटी से लौटते वक्त एक तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर गिर गया। इसी दौरान डंपर का पिछला पहिया उसकी कमर के ऊपर से गुजर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने जब तक कुछ किया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

डंपर चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त

घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधनी एसडीओपी रवि शर्मा के अनुसार, आरोपी की पहचान देवास निवासी अजय सहरिया के रूप में हुई है। डंपर को जब्त कर लिया गया है और चालक से पूछताछ जारी है।

हादसे का कारण: सड़क पर अतिक्रमण

स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर के कई व्यापारियों ने अपनी दुकानों का सामान सड़क पर फैला रखा है, जिससे रास्ता संकरा हो गया है और आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों का आरोप है कि अतिक्रमण के कारण मोहन की जान गई। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

हादसे का वीडियो वायरल, प्रशासन पर सवाल

घटना का CCTV वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोग इसे सिर्फ चालक की गलती नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही का भी नतीजा मान रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jun 2025 By दैनिक जागरण

तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार को कुचला, मौत: कमर के ऊपर से चढ़ा पहिया

Sehore, MP

टक्कर के बाद डंपर का पिछला पहिया कमर पर चढ़ा

मृतक की पहचान ग्राम गोड़ी गुराडिया निवासी 40 वर्षीय मोहन उइके के रूप में हुई है। वह किसी निजी कार्य से बुधनी के रेहटी आया था। दोपहर को स्कूटी से लौटते वक्त एक तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर गिर गया। इसी दौरान डंपर का पिछला पहिया उसकी कमर के ऊपर से गुजर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने जब तक कुछ किया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

डंपर चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त

घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधनी एसडीओपी रवि शर्मा के अनुसार, आरोपी की पहचान देवास निवासी अजय सहरिया के रूप में हुई है। डंपर को जब्त कर लिया गया है और चालक से पूछताछ जारी है।

हादसे का कारण: सड़क पर अतिक्रमण

स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर के कई व्यापारियों ने अपनी दुकानों का सामान सड़क पर फैला रखा है, जिससे रास्ता संकरा हो गया है और आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों का आरोप है कि अतिक्रमण के कारण मोहन की जान गई। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

हादसे का वीडियो वायरल, प्रशासन पर सवाल

घटना का CCTV वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोग इसे सिर्फ चालक की गलती नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही का भी नतीजा मान रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-high-speed-dumper-crushed-the-scooty-rider-the-wheel/article-23303

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.