सिंगरौली में पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार: नींद से न उठने पर लाठी से पीट-पीटकर मार डाला

Singrauli, MP

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। चितरंगी थाना क्षेत्र के मटिहानी टोला गांव में एक व्यक्ति ने मामूली विवाद के चलते अपनी पत्नी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

 घटना 1 नवंबर की रात की है, जब पत्नी के नींद से न उठने पर पति बेकाबू हो गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नींद में थी पत्नी, पति ने शुरू कर दी पिटाई

पुलिस के मुताबिक, आरोपी रामबहादुर बैगा रात करीब नौ बजे घर पहुंचा। उस समय उसकी पत्नी केशकली बैगा सो रही थी। पत्नी के आवाज न सुनने पर वह गुस्से में आ गया और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसने पत्नी को घसीटकर आंगन में लाया और बांस की लाठी से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। लगातार वार से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

माता-पिता ने बचाने की कोशिश की तो उन पर भी हमला

घटना के दौरान जब आरोपी के माता-पिता ने बहू को बचाने की कोशिश की, तो रामबहादुर ने उन पर भी हमला कर दिया। इसके बाद वह मौके से भाग गया। पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान चलाकर आरोपी को पड़ोसी गांव से गिरफ्तार किया।

हत्या का केस दर्ज, आरोपी जेल भेजा गया

चितरंगी थाना प्रभारी सुदेश तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस कार्रवाई में एसडीओपी चितरंगी राहुल कुमार, निरीक्षक सुदेश तिवारी, उप निरीक्षक सूर्यपाल सिंह और एएसआई मोहन पहाड़िया समेत पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है ताकि घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-husband-who-murdered-his-wife-in-singrauli-was-arrested/article-36950

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.