झोपड़ी वाले विधायक के बिगड़े बोल, जिला कलेक्टर को लेकर भरे मंच से कह दी ये बात

RATLAM, MP

सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडीयार ने जिला कलेक्टर के लिए किया अभद्र भाषा का इस्तेमाल, कहा- बाप का राज है?

झोपड़ी वाले विधायक के नाम से मशहूर सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार अपनी विवादित टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में हैं. कुछ दिनों पहले जिला अस्पताल में डॉक्टर से विवाद मामला अभी थमा ही नहीं था कि भारतीय आदिवासी पार्टी के विधायक नए विवाद में पड़ गए हैं. विधायक कमलेश्वर डोडियार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह रतलाम कलेक्टर के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में कमलेश्वर डोडियार में कलेक्टर के जाति प्रमाण पत्र तक को लेकर भी सवाल खड़े करते नजर आ रहे हैं.

राजस्थान में कलेक्टर पर अभद्र टिप्पणी

झोपड़ी वाले विधायक का ये वीडियो राजस्थान के बांसवाड़ा में आयोजित चिंतन शिविर का बताया जा रहा है. जहां कमलेश्वर डोडियार डॉक्टर विवाद के संबंध में 11 दिसंबर को होने वाले प्रदर्शन को लेकर चर्चा कर रहे थे. दरअसल बीते दिनों रतलाम कलेक्टर द्वारा कलेक्टर परिसर में किसी प्रकार के धरने और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के आदेश जारी किए गए थे. इस पर भारतीय आदिवासी पार्टी के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने टिप्पणी की है.

कमलेश्वर डोडियार ने भाषण में कही ये बातें

कमलेश्वर डोडियार के भाषण के वायरल हुए वीडियो में वह कहते हुए नजर आ रहे हैं, '' हमारे पास जानकारी है कि कलेक्टर का जाति प्रमाण पत्र फर्जी है.'' वहीं, कलेक्टर परिसर में धरना देने और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के आदेश पर कमलेश्वर डोडियार ने कहा, '' तेरे बाप का राज है कि कोई भी ऑर्डर निकाल लेगा. जिला तेरे इशारे पर नहीं चलेगा, कानून के हिसाब से चलेगा.'' वीडियो वायरल होने के बाद विधायक कमलेश्वर डोडियार ने प्रेस नोट जारी कर 11 तारीख को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने की बात कही है.

शहर एसडीएम अनिल भाना ने बताया, '' कलेक्टर महोदय के निर्देश अनुसार कलेक्ट्रेट परिसर में कोई भी पीड़ित, आवेदक, जनप्रतिनिधि और आमजन आकर अपना आवेदन और ज्ञापन दे सकते हैं. इस पर किसी प्रकार की कोई रोक नहीं है. केवल ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल एवं कलेक्ट्रेट परिसर में ही धरना देने को लेकर आदेश जारी किए गए हैं.''

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Dec 2024 By दैनिक जागरण

झोपड़ी वाले विधायक के बिगड़े बोल, जिला कलेक्टर को लेकर भरे मंच से कह दी ये बात

RATLAM, MP

झोपड़ी वाले विधायक के नाम से मशहूर सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार अपनी विवादित टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में हैं. कुछ दिनों पहले जिला अस्पताल में डॉक्टर से विवाद मामला अभी थमा ही नहीं था कि भारतीय आदिवासी पार्टी के विधायक नए विवाद में पड़ गए हैं. विधायक कमलेश्वर डोडियार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह रतलाम कलेक्टर के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में कमलेश्वर डोडियार में कलेक्टर के जाति प्रमाण पत्र तक को लेकर भी सवाल खड़े करते नजर आ रहे हैं.

राजस्थान में कलेक्टर पर अभद्र टिप्पणी

झोपड़ी वाले विधायक का ये वीडियो राजस्थान के बांसवाड़ा में आयोजित चिंतन शिविर का बताया जा रहा है. जहां कमलेश्वर डोडियार डॉक्टर विवाद के संबंध में 11 दिसंबर को होने वाले प्रदर्शन को लेकर चर्चा कर रहे थे. दरअसल बीते दिनों रतलाम कलेक्टर द्वारा कलेक्टर परिसर में किसी प्रकार के धरने और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के आदेश जारी किए गए थे. इस पर भारतीय आदिवासी पार्टी के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने टिप्पणी की है.

कमलेश्वर डोडियार ने भाषण में कही ये बातें

कमलेश्वर डोडियार के भाषण के वायरल हुए वीडियो में वह कहते हुए नजर आ रहे हैं, '' हमारे पास जानकारी है कि कलेक्टर का जाति प्रमाण पत्र फर्जी है.'' वहीं, कलेक्टर परिसर में धरना देने और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के आदेश पर कमलेश्वर डोडियार ने कहा, '' तेरे बाप का राज है कि कोई भी ऑर्डर निकाल लेगा. जिला तेरे इशारे पर नहीं चलेगा, कानून के हिसाब से चलेगा.'' वीडियो वायरल होने के बाद विधायक कमलेश्वर डोडियार ने प्रेस नोट जारी कर 11 तारीख को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने की बात कही है.

शहर एसडीएम अनिल भाना ने बताया, '' कलेक्टर महोदय के निर्देश अनुसार कलेक्ट्रेट परिसर में कोई भी पीड़ित, आवेदक, जनप्रतिनिधि और आमजन आकर अपना आवेदन और ज्ञापन दे सकते हैं. इस पर किसी प्रकार की कोई रोक नहीं है. केवल ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल एवं कलेक्ट्रेट परिसर में ही धरना देने को लेकर आदेश जारी किए गए हैं.''

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-hut-mlas-bad-words-about-the-district-collector-he/article-5085

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.