प्रदेश में मानसून ट्रफ का असर तेज, 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी रफ्तार में है। प्रदेश से गुजर रही मानसून ट्रफ और दो सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण लगातार बारिश का दौर जारी है। बुधवार को इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर-उज्जैन सहित 30 से ज्यादा जिलों में झमाझम बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए 12 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

किन जिलों में अलर्ट?

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर में ढाई से साढ़े चार इंच तक बारिश हो सकती है।

बुधवार को तेज बारिश का असर

रतलाम में 9 घंटे में करीब 3 इंच और दमोह में ढाई इंच पानी गिरा, जिससे सड़कों पर जलभराव हो गया। इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, गुना और खंडवा समेत कई जिलों में रुक-रुक कर तेज बारिश और बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा।

इंदौर में बारिश के बीच एक पुराना मकान अचानक ढह गया। हालांकि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। वहीं रायसेन जिले में स्कूल से घर लौट रहा एक छात्र साइकिल समेत नाले में बह गया, जिसकी तलाश जारी है।

तवा डैम से पानी छोड़ा गया

नर्मदापुरम जिले में लगातार बारिश के कारण तवा डैम के 5 गेट खोले गए और 43,010 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। आसपास के इलाकों में लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है।

अब तक का बारिश का हाल

16 जून को मानसून ने मध्यप्रदेश में दस्तक दी थी। तब से अब तक औसतन 32.4 इंच बारिश हो चुकी है, जो सीजन की सामान्य बारिश (37 इंच) का लगभग 87 प्रतिशत है। यह अब तक के अनुमान से 5.8 इंच ज्यादा है।

किस क्षेत्र में ज्यादा पानी?

जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में मानसून जमकर बरसा है। यहां कई जगह बाढ़ जैसे हालात बने। ग्वालियर-चंबल संभाग के 8 जिलों में से 7 जिलों ने मानसूनी कोटा पूरा कर लिया है। वहीं, इंदौर और उज्जैन संभाग में अब भी बारिश का स्तर अपेक्षाकृत कम है और कई जिलों में कोटे की आधी बारिश भी नहीं हुई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Aug 2025 By दैनिक जागरण

प्रदेश में मानसून ट्रफ का असर तेज, 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी रफ्तार में है। प्रदेश से गुजर रही मानसून ट्रफ और दो सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण लगातार बारिश का दौर जारी है। बुधवार को इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर-उज्जैन सहित 30 से ज्यादा जिलों में झमाझम बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए 12 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

किन जिलों में अलर्ट?

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर में ढाई से साढ़े चार इंच तक बारिश हो सकती है।

बुधवार को तेज बारिश का असर

रतलाम में 9 घंटे में करीब 3 इंच और दमोह में ढाई इंच पानी गिरा, जिससे सड़कों पर जलभराव हो गया। इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, गुना और खंडवा समेत कई जिलों में रुक-रुक कर तेज बारिश और बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा।

इंदौर में बारिश के बीच एक पुराना मकान अचानक ढह गया। हालांकि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। वहीं रायसेन जिले में स्कूल से घर लौट रहा एक छात्र साइकिल समेत नाले में बह गया, जिसकी तलाश जारी है।

तवा डैम से पानी छोड़ा गया

नर्मदापुरम जिले में लगातार बारिश के कारण तवा डैम के 5 गेट खोले गए और 43,010 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। आसपास के इलाकों में लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है।

अब तक का बारिश का हाल

16 जून को मानसून ने मध्यप्रदेश में दस्तक दी थी। तब से अब तक औसतन 32.4 इंच बारिश हो चुकी है, जो सीजन की सामान्य बारिश (37 इंच) का लगभग 87 प्रतिशत है। यह अब तक के अनुमान से 5.8 इंच ज्यादा है।

किस क्षेत्र में ज्यादा पानी?

जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में मानसून जमकर बरसा है। यहां कई जगह बाढ़ जैसे हालात बने। ग्वालियर-चंबल संभाग के 8 जिलों में से 7 जिलों ने मानसूनी कोटा पूरा कर लिया है। वहीं, इंदौर और उज्जैन संभाग में अब भी बारिश का स्तर अपेक्षाकृत कम है और कई जिलों में कोटे की आधी बारिश भी नहीं हुई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-impact-of-monsoon-trough-in-the-state-alert-for/article-31076

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.