फूल व्यापारियों का अनिश्चितकालीन अनशन जारी, बोले - पहले वैकल्पिक व्यवस्था मिले, तभी हटेंगी दुकानें

Rewa, MP

शहर के कोठी कंपाउंड क्षेत्र में स्थित फूल और प्रसाद की दुकानों को हटाने के नगर निगम के अल्टीमेटम के खिलाफ अब फूल व्यापारी आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। बीते चार दिनों से सभी दुकानदारों ने कारोबार बंद कर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक उन्हें वैकल्पिक और स्थायी दुकानें आवंटित नहीं की जातीं, वे न तो अपनी दुकानें हटाएंगे और न ही अनशन समाप्त करेंगे।

आस्था के केंद्र में संकट की आहट

गौरतलब है कि यह क्षेत्र शहर के दो प्रमुख धार्मिक स्थलों — मनकामेश्वर शिव मंदिर और साईं मंदिर — के पास स्थित है, जहां रोजाना हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। पिछले चार से पाँच दशकों से लगभग 40 से अधिक दुकानदार यहां फूल-मालाओं और प्रसाद का कारोबार कर रहे हैं, जिससे न केवल श्रद्धालुओं को पूजा सामग्री आसानी से उपलब्ध होती है, बल्कि दर्जनों परिवारों का जीविकोपार्जन भी इसी से होता है।

व्यापार बंद, संकट गहराया

नगर निगम द्वारा दुकानें हटाने की कार्यवाही की सूचना मिलने के बाद से व्यापारियों ने पूरे इलाके में कारोबार ठप कर दिया है। इससे जहां श्रद्धालुओं को मंदिरों में पूजन-सामग्री नहीं मिल रही, वहीं दुकानदारों का जीवनयापन भी संकट में पड़ गया है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि उन्हें हटाने से पहले कोई वैकल्पिक स्थान या स्थायी दुकानें उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

फूल व्यापारियों ने आज रीवा नगर निगम के कमिश्नर और संभागायुक्त को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं। व्यापारियों का कहना है कि यह केवल व्यवसाय का नहीं, आस्था और परंपरा से जुड़े रोजगार का मामला है, जिसे प्रशासन को संवेदनशीलता से देखना चाहिए। वे चाहते हैं कि मंदिरों के समीप ही उन्हें एक सुव्यवस्थित, वैध और स्थायी स्थान दिया जाए, ताकि वे बिना बाधा के अपनी आजीविका चला सकें।

क्या कहता है प्रशासन?

नगर निगम अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो व्यवस्थित पुनर्स्थापन की योजना पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, व्यापारियों का कहना है कि जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Apr 2025 By दैनिक जागरण

फूल व्यापारियों का अनिश्चितकालीन अनशन जारी, बोले - पहले वैकल्पिक व्यवस्था मिले, तभी हटेंगी दुकानें

Rewa, MP

शहर के कोठी कंपाउंड क्षेत्र में स्थित फूल और प्रसाद की दुकानों को हटाने के नगर निगम के अल्टीमेटम के खिलाफ अब फूल व्यापारी आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। बीते चार दिनों से सभी दुकानदारों ने कारोबार बंद कर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक उन्हें वैकल्पिक और स्थायी दुकानें आवंटित नहीं की जातीं, वे न तो अपनी दुकानें हटाएंगे और न ही अनशन समाप्त करेंगे।

आस्था के केंद्र में संकट की आहट

गौरतलब है कि यह क्षेत्र शहर के दो प्रमुख धार्मिक स्थलों — मनकामेश्वर शिव मंदिर और साईं मंदिर — के पास स्थित है, जहां रोजाना हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। पिछले चार से पाँच दशकों से लगभग 40 से अधिक दुकानदार यहां फूल-मालाओं और प्रसाद का कारोबार कर रहे हैं, जिससे न केवल श्रद्धालुओं को पूजा सामग्री आसानी से उपलब्ध होती है, बल्कि दर्जनों परिवारों का जीविकोपार्जन भी इसी से होता है।

व्यापार बंद, संकट गहराया

नगर निगम द्वारा दुकानें हटाने की कार्यवाही की सूचना मिलने के बाद से व्यापारियों ने पूरे इलाके में कारोबार ठप कर दिया है। इससे जहां श्रद्धालुओं को मंदिरों में पूजन-सामग्री नहीं मिल रही, वहीं दुकानदारों का जीवनयापन भी संकट में पड़ गया है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि उन्हें हटाने से पहले कोई वैकल्पिक स्थान या स्थायी दुकानें उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

फूल व्यापारियों ने आज रीवा नगर निगम के कमिश्नर और संभागायुक्त को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं। व्यापारियों का कहना है कि यह केवल व्यवसाय का नहीं, आस्था और परंपरा से जुड़े रोजगार का मामला है, जिसे प्रशासन को संवेदनशीलता से देखना चाहिए। वे चाहते हैं कि मंदिरों के समीप ही उन्हें एक सुव्यवस्थित, वैध और स्थायी स्थान दिया जाए, ताकि वे बिना बाधा के अपनी आजीविका चला सकें।

क्या कहता है प्रशासन?

नगर निगम अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो व्यवस्थित पुनर्स्थापन की योजना पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, व्यापारियों का कहना है कि जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-indefinite-fast-of-flower-traders-continued-firstly-the/article-17796

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.