एमपी के थीम पर शुरू हुआ हरियाणा का सूरजकुंड मेला, एमपी की परंपरा और संस्कृति का होगा महासंगम

JAGRAN DESK

हरियाणा में 23 फरवरी तक आयोजित होने वाले सूरजकुंड शिल्प मेले में एमपी की झलक देखने को मिलेगी. पूरे मेले का थीम इस साल मध्य प्रदेश पर आधारित है.

हरियाणा में आयोजित हो रहे 38वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले (International Surajkund Crafts Fair 2025) का भव्य शुभारंभ 7 फरवरी से हुआ. इसमें इस वर्ष मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) थीम राज्य के रूप में प्रस्तुत किया गया है. मेले का उद्घाटन पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने किया. इस अवसर पर प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व और प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड (MP Tourism Board) के शिव शेखर शुक्ला ने कहा, 'एमपी की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और पारंपरिक शिल्प को वैश्विक मंच प्रदान करने का यह एक बेहतरीन अवसर है. कारीगरों और कलाकारों को प्रदेश की स्थानीय कला को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा.'

एमपी के थीम पर शुरू हुआ सूरजकुंड मेला

एमपी के थीम पर शुरू हुआ सूरजकुंड मेला

प्रदेश की दिखेगी खास धरोहर

मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने मेले में प्रदेश की विशेषताओं को दर्शाते हुए विशेष मंडप स्थापित किया है. यहां पर्यटकों को प्रदेश के प्रमुख ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों की जानकारी दी जा रही है. मंडप को विशेष रूप से पारंपरिक स्थापत्य शैली में डिजाइन किया गया है, जिससे यह मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक बन सके. यहां डिजिटल डिस्प्ले और ऑडियो-विजुअल प्रेजेंटेशन के माध्यम से पर्यटकों को एक समृद्ध अनुभव प्रदान किया जा रहा है.

सूरजकुंड शिल्प मेला 1987 से आयोजित किया जा रहा है और यह भारत की हस्तशिल्प परंपराओं, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने का सबसे प्रतिष्ठित मंच बन चुका है.

इन डिजाइनों की मिलेगी साड़ी

सूरजकुंड मेला 7 फरवरी 2025 से 23 फरवरी 2025 तक चलेगा और इसमें एमपी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कला, शिल्प, संगीत और व्यंजन को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया जा रहा है. मंडप में पर्यटकों को राज्य की समृद्ध हस्तशिल्प परंपराओं और लोक संस्कृति का अनुभव प्राप्त होगा. इसमें चंदेरी और महेश्वरी साड़ियों, बाग प्रिंट, गोंड पेंटिंग, ढोकरा शिल्प, अजरक प्रिंट, भीली गुड़िया, लौह शिल्प, कशीदाकारी और खादी उत्पादों का भव्य प्रदर्शन किया गया है.

एमपी के लोक नृत्यों का होगा खास प्रदर्शन

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के तहत भगोरिया, गणगौर, मटकी, गुदुमबाजा, करमा, भड़म, बरेदी, बधाई-नौरता और अहिराई जैसे लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं. यही नहीं, मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से आए शिल्पकार और हथकरघा कारीगर अपने उत्कृष्ट उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं. यह मेला न केवल कारीगरों को अपने शिल्प को प्रस्तुत करने का अवसर देता है. बल्कि, उन्हें ग्राहकों और व्यापारियों से सीधे जुड़ने का भी मौका प्रदान कर रहा है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Feb 2025 By दैनिक जागरण

एमपी के थीम पर शुरू हुआ हरियाणा का सूरजकुंड मेला, एमपी की परंपरा और संस्कृति का होगा महासंगम

JAGRAN DESK

हरियाणा में आयोजित हो रहे 38वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले (International Surajkund Crafts Fair 2025) का भव्य शुभारंभ 7 फरवरी से हुआ. इसमें इस वर्ष मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) थीम राज्य के रूप में प्रस्तुत किया गया है. मेले का उद्घाटन पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने किया. इस अवसर पर प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व और प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड (MP Tourism Board) के शिव शेखर शुक्ला ने कहा, 'एमपी की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और पारंपरिक शिल्प को वैश्विक मंच प्रदान करने का यह एक बेहतरीन अवसर है. कारीगरों और कलाकारों को प्रदेश की स्थानीय कला को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा.'

एमपी के थीम पर शुरू हुआ सूरजकुंड मेला

एमपी के थीम पर शुरू हुआ सूरजकुंड मेला

प्रदेश की दिखेगी खास धरोहर

मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने मेले में प्रदेश की विशेषताओं को दर्शाते हुए विशेष मंडप स्थापित किया है. यहां पर्यटकों को प्रदेश के प्रमुख ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों की जानकारी दी जा रही है. मंडप को विशेष रूप से पारंपरिक स्थापत्य शैली में डिजाइन किया गया है, जिससे यह मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक बन सके. यहां डिजिटल डिस्प्ले और ऑडियो-विजुअल प्रेजेंटेशन के माध्यम से पर्यटकों को एक समृद्ध अनुभव प्रदान किया जा रहा है.

सूरजकुंड शिल्प मेला 1987 से आयोजित किया जा रहा है और यह भारत की हस्तशिल्प परंपराओं, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने का सबसे प्रतिष्ठित मंच बन चुका है.

इन डिजाइनों की मिलेगी साड़ी

सूरजकुंड मेला 7 फरवरी 2025 से 23 फरवरी 2025 तक चलेगा और इसमें एमपी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कला, शिल्प, संगीत और व्यंजन को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया जा रहा है. मंडप में पर्यटकों को राज्य की समृद्ध हस्तशिल्प परंपराओं और लोक संस्कृति का अनुभव प्राप्त होगा. इसमें चंदेरी और महेश्वरी साड़ियों, बाग प्रिंट, गोंड पेंटिंग, ढोकरा शिल्प, अजरक प्रिंट, भीली गुड़िया, लौह शिल्प, कशीदाकारी और खादी उत्पादों का भव्य प्रदर्शन किया गया है.

एमपी के लोक नृत्यों का होगा खास प्रदर्शन

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के तहत भगोरिया, गणगौर, मटकी, गुदुमबाजा, करमा, भड़म, बरेदी, बधाई-नौरता और अहिराई जैसे लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं. यही नहीं, मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से आए शिल्पकार और हथकरघा कारीगर अपने उत्कृष्ट उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं. यह मेला न केवल कारीगरों को अपने शिल्प को प्रस्तुत करने का अवसर देता है. बल्कि, उन्हें ग्राहकों और व्यापारियों से सीधे जुड़ने का भी मौका प्रदान कर रहा है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-international-surajkund-shilp-fair-organized-on-madhya-pradesh-theme/article-9768

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.