जबलपुर में कांग्रेस की ‘जय हिंद सभा’ का आयोजन आज, दिग्गज नेता होंगे मौजूद, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी होंगे शामिल

Jabalpur, MP

मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में आज कांग्रेस पार्टी की ओर से ‘जय हिंद सभा’ का आयोजन किया जा रहा है। यह सभा देश की सुरक्षा, सैन्य नीतियों और पाकिस्तान के मुद्दों पर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाने के मकसद से रखी गई है। इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम गोल बाजार स्थित शहीद स्मारक परिसर में होगा, जहां कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी भी मौजूद रहेंगे। सभा की शुरुआत छावनी के शौर्य स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की जाएगी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पहले ही जबलपुर पहुंच चुके हैं और कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं।

हालांकि, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी का दौरा इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रद्द हो गया, जिससे कार्यकर्ता निराश हैं। कांग्रेस नेता सज्जन सिंह ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में इस बात की जानकारी दी।

‘जय हिंद सभा’ में ऑपरेशन सिंदूर में शामिल सैनिकों को सम्मानित भी किया जाएगा। कांग्रेस इस मंच का उपयोग केंद्र की रक्षा नीतियों, विदेश नीति और पाकिस्तान से जुड़े मुद्दों पर कथित असफलताओं को उजागर करने के लिए करेगी।

कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल राजनीतिक प्रदर्शन नहीं, बल्कि देशभक्ति और जनजागरण का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। सभा के दौरान प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री विजय शाह के हालिया बयानों का विरोध भी किया जाएगा, जिन्हें कांग्रेस सेना के प्रति असंवेदनशील मानती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 May 2025 By दैनिक जागरण

जबलपुर में कांग्रेस की ‘जय हिंद सभा’ का आयोजन आज, दिग्गज नेता होंगे मौजूद, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी होंगे शामिल

Jabalpur, MP

कार्यक्रम गोल बाजार स्थित शहीद स्मारक परिसर में होगा, जहां कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी भी मौजूद रहेंगे। सभा की शुरुआत छावनी के शौर्य स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की जाएगी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पहले ही जबलपुर पहुंच चुके हैं और कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं।

हालांकि, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी का दौरा इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रद्द हो गया, जिससे कार्यकर्ता निराश हैं। कांग्रेस नेता सज्जन सिंह ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में इस बात की जानकारी दी।

‘जय हिंद सभा’ में ऑपरेशन सिंदूर में शामिल सैनिकों को सम्मानित भी किया जाएगा। कांग्रेस इस मंच का उपयोग केंद्र की रक्षा नीतियों, विदेश नीति और पाकिस्तान से जुड़े मुद्दों पर कथित असफलताओं को उजागर करने के लिए करेगी।

कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल राजनीतिक प्रदर्शन नहीं, बल्कि देशभक्ति और जनजागरण का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। सभा के दौरान प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री विजय शाह के हालिया बयानों का विरोध भी किया जाएगा, जिन्हें कांग्रेस सेना के प्रति असंवेदनशील मानती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-jai-hind-sabha-of-the-congress-in-jabalpur-will/article-22741

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.