मौत का सफर भी बेहाल: जबलपुर के छपरा गांव में महिला का सड़क किनारे अंतिम संस्कार, गांव में नहीं है मुक्तिधाम

Jabalpur, MP

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले की शहपुरा तहसील के ग्राम छपरा से एक दर्दनाक और चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। गांव में श्मशान भूमि (मुक्तिधाम) न होने के कारण सांप के काटने से मृत एक महिला का अंतिम संस्कार सड़क किनारे करना पड़ा।

 इस दृश्य ने न केवल प्रशासन की लापरवाही को उजागर किया है, बल्कि ग्रामीणों की दशा को भी बेनकाब किया है, जिन्हें आज भी सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

बारिश ने बढ़ाई मुश्किल, सड़क किनारे जली चिता

ग्रामीणों ने बताया कि अचानक हुई बारिश के कारण अंतिम संस्कार में भारी कठिनाई आई, लेकिन मजबूरी में सड़क किनारे ही चिता सजानी पड़ी। गांव में कोई तय श्मशान स्थल नहीं होने से हर मौत के बाद परिजनों को यही संघर्ष झेलना पड़ता है।

गांव के बुजुर्गों ने बताया कि बीते कई वर्षों से वे मुक्तिधाम की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं।

चुनावी वादे में था मुक्तिधाम, लेकिन जमीन पर नहीं दिखा असर

छपरा गांव के निवासियों ने बताया कि पिछले विधानसभा चुनाव में नेताओं ने मुक्तिधाम के निर्माण का वादा किया था, लेकिन नतीजा आज तक शून्य है। ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के मौसम में जमीन कीचड़ से भर जाती है और कोई तय जगह न होने से शवों के अंतिम संस्कार के लिए कोई सम्मानजनक व्यवस्था नहीं रह जाती।

प्रशासन की चुप्पी, ग्रामीणों का रोष

अब गांव के लोग स्थानीय प्रशासन से नाराज़ हैं और कह रहे हैं कि जब तक कोई मौत न हो, तब तक जिम्मेदार आंखें नहीं खोलते। वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही गांव में स्थायी मुक्तिधाम का निर्माण नहीं हुआ, तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मौत का सफर भी बेहाल: जबलपुर के छपरा गांव में महिला का सड़क किनारे अंतिम संस्कार, गांव में नहीं है मुक्तिधाम

Jabalpur, MP

 इस दृश्य ने न केवल प्रशासन की लापरवाही को उजागर किया है, बल्कि ग्रामीणों की दशा को भी बेनकाब किया है, जिन्हें आज भी सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

बारिश ने बढ़ाई मुश्किल, सड़क किनारे जली चिता

ग्रामीणों ने बताया कि अचानक हुई बारिश के कारण अंतिम संस्कार में भारी कठिनाई आई, लेकिन मजबूरी में सड़क किनारे ही चिता सजानी पड़ी। गांव में कोई तय श्मशान स्थल नहीं होने से हर मौत के बाद परिजनों को यही संघर्ष झेलना पड़ता है।

गांव के बुजुर्गों ने बताया कि बीते कई वर्षों से वे मुक्तिधाम की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं।

चुनावी वादे में था मुक्तिधाम, लेकिन जमीन पर नहीं दिखा असर

छपरा गांव के निवासियों ने बताया कि पिछले विधानसभा चुनाव में नेताओं ने मुक्तिधाम के निर्माण का वादा किया था, लेकिन नतीजा आज तक शून्य है। ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के मौसम में जमीन कीचड़ से भर जाती है और कोई तय जगह न होने से शवों के अंतिम संस्कार के लिए कोई सम्मानजनक व्यवस्था नहीं रह जाती।

प्रशासन की चुप्पी, ग्रामीणों का रोष

अब गांव के लोग स्थानीय प्रशासन से नाराज़ हैं और कह रहे हैं कि जब तक कोई मौत न हो, तब तक जिम्मेदार आंखें नहीं खोलते। वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही गांव में स्थायी मुक्तिधाम का निर्माण नहीं हुआ, तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-journey-of-death-is-also-not-muktidham-in-the/article-27519

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.