महाकुंभ पहुंचने का सफर होगा आसान, एमपी से ये 6 स्पेशल ट्रेनें आपको ले जाएंगी प्रयागराज

BHOPAL, MP

प्रयागराज महाकुंभ के लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने 13 जनवरी से 26 फरवरी तक विशेष ट्रेन सेवाओं की व्यवस्था की है। यह ट्रेनें सीएसएमटी, पुणे-मऊ और नागपुर-दानापुर के बीच चलेंगी। इससे मध्य प्रदेश के लोगों को कुंभ पहुंचने में आसानी होगी। विशेष ट्रेनों की समय-सारणी घोषित की गई है।

13 जनवरी से 26 फरवरी तक लगने वाला प्रयागराज महाकुंभ पूरी दुनिया का सबसे बड़ा सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन है। पूरी दुनिया से जहां 30 करोड़ लोगों के महाकुंभ में पहुंचने की संभावना है, इस बीच मध्यप्रदेश से भी लाखों लोग प्रयागराज जाने के लिए बेताब हैं.

इस बात को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। अन्य ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है। रेल प्रशासन ने 13 जनवरी से 26 फरवरी तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी), पुणे-मऊ और नागपुर-दानापुर के बीच 34 फेरे विशेष ट्रेन सेवाएं शुरू की हैं। ये ट्रेनें मध्यप्रदेश के पश्चिम मध्य रेल के कई स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। इससे यात्रियों को प्रयागराज जाना आसान हो जाएगा।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-मऊ कुंभ मेला स्पेशल

ट्रेन संख्या 01033 कुंभ मेला विशेष- 09, 17, 22, 25 जनवरी, 05, 22 और 26 फरवरी को 11:30 बजे सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 10 बजे मऊ पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 01034 कुंभ मेला विशेष- 10, 18, 23, 26 जनवरी, 06, 23 और 27 फरवरी को मऊ से रात 11:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 2:30 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी।

पुणे-मऊ कुंभ मेला विशेष

ट्रेन संख्या 01455 कुंभ मेला विशेष- 08, 16, 24 जनवरी, 06, 08 और 21 फरवरी को पुणे से 10:10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 10 बजे मऊ पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 01456 कुंभ मेला विशेष- 09, 17, 25 जनवरी, 07, 09 और 22 फरवरी को मऊ से रात 11:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 4:45 बजे पुणे पहुंचेगी।

नागपुर-दानापुर कुंभ मेला विशेष

ट्रेन संख्या 01217 कुंभ मेला विशेष- दिनांक 26 जनवरी, 05, 09 और 23 फरवरी को नागपुर से सुबह 10:10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 11:00 बजे दानापुर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 01218 कुंभ मेला विशेष- 27 जनवरी, 06, 10 और 24 फरवरी को दानापुर से शाम 4 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 5:30 बजे नागपुर पहुंचेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Dec 2024 By दैनिक जागरण

महाकुंभ पहुंचने का सफर होगा आसान, एमपी से ये 6 स्पेशल ट्रेनें आपको ले जाएंगी प्रयागराज

BHOPAL, MP

13 जनवरी से 26 फरवरी तक लगने वाला प्रयागराज महाकुंभ पूरी दुनिया का सबसे बड़ा सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन है। पूरी दुनिया से जहां 30 करोड़ लोगों के महाकुंभ में पहुंचने की संभावना है, इस बीच मध्यप्रदेश से भी लाखों लोग प्रयागराज जाने के लिए बेताब हैं.

इस बात को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। अन्य ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है। रेल प्रशासन ने 13 जनवरी से 26 फरवरी तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी), पुणे-मऊ और नागपुर-दानापुर के बीच 34 फेरे विशेष ट्रेन सेवाएं शुरू की हैं। ये ट्रेनें मध्यप्रदेश के पश्चिम मध्य रेल के कई स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। इससे यात्रियों को प्रयागराज जाना आसान हो जाएगा।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-मऊ कुंभ मेला स्पेशल

ट्रेन संख्या 01033 कुंभ मेला विशेष- 09, 17, 22, 25 जनवरी, 05, 22 और 26 फरवरी को 11:30 बजे सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 10 बजे मऊ पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 01034 कुंभ मेला विशेष- 10, 18, 23, 26 जनवरी, 06, 23 और 27 फरवरी को मऊ से रात 11:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 2:30 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी।

पुणे-मऊ कुंभ मेला विशेष

ट्रेन संख्या 01455 कुंभ मेला विशेष- 08, 16, 24 जनवरी, 06, 08 और 21 फरवरी को पुणे से 10:10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 10 बजे मऊ पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 01456 कुंभ मेला विशेष- 09, 17, 25 जनवरी, 07, 09 और 22 फरवरी को मऊ से रात 11:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 4:45 बजे पुणे पहुंचेगी।

नागपुर-दानापुर कुंभ मेला विशेष

ट्रेन संख्या 01217 कुंभ मेला विशेष- दिनांक 26 जनवरी, 05, 09 और 23 फरवरी को नागपुर से सुबह 10:10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 11:00 बजे दानापुर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 01218 कुंभ मेला विशेष- 27 जनवरी, 06, 10 और 24 फरवरी को दानापुर से शाम 4 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 5:30 बजे नागपुर पहुंचेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-journey-to-reach-mahakumbh-will-be-easy-these-6/article-6637

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.