- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- हाई-फाई लाइफस्टाइल के लिए बना कातिल: नीमच में बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल पहले पुताई
हाई-फाई लाइफस्टाइल के लिए बना कातिल: नीमच में बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल पहले पुताई करने आया मजदूर निकला हत्यारा
Neemuch, MP
नीमच जिले में बुजुर्ग महिला लीला देवी गोयल की हुई रहस्यमय हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस वारदात को अंजाम देने वाला कोई बाहरी नहीं, बल्कि मकान में डेढ़ साल पहले पुताई का काम करने वाला मजदूर अर्जुन मीणा निकला।
आरोपी ने हाई-फाई जीवनशैली और कर्ज चुकाने के लिए इस क्रूर हत्याकांड को अंजाम दिया।
पहले से जानता था घर का रूटीन और व्यवस्था
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अर्जुन को घर के बुजुर्ग दंपत्ति की दिनचर्या और घर के भीतर की व्यवस्था की पूरी जानकारी थी। आरोपी ने पहले भी इसी घर में चोरी की थी, पर वह वारदात दबा दी गई थी।
हत्या से पहले 15 दिन तक की रेकी
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने हत्या से पहले लगभग 15 दिनों तक घर की रेकी की। वारदात वाले दिन वह चुपचाप घर में घुसा, महिला से पैसों की मांग की और विरोध करने पर चाकू से उसकी हत्या कर दी। हत्या से ठीक दो घंटे पहले उसने बाजार से चाकू खरीदा था।
1.60 लाख रुपये लूटे, मोबाइल से देता रहा चकमा
हत्या के बाद आरोपी ने अलमारी से 1.60 लाख रुपये निकाले और फरार हो गया। पुलिस को चकमा देने के लिए वह रास्ता बार-बार बदलता रहा और मोबाइल पर अलग-अलग लोकेशन से कॉल करता रहा।
महंगे शौक और कर्ज ने बनाया अपराधी
पूछताछ में अर्जुन मीणा ने बताया कि वह कभी ड्राइवरी करता था, कभी पुताई। लेकिन उसकी जीवनशैली रईसों जैसी थी। वह ब्रांडेड मोबाइल और महंगे शौक रखता था, जिनके लिए मोबाइल एप से लोन भी लिया। किश्तें न चुका पाने और शौक पूरे करने के दबाव ने उसे अपराध की ओर धकेल दिया।
सहयोगी भी पकड़ा गया, कोर्ट में होगा पेश
पुलिस ने आरोपी अर्जुन मीणा के अलावा उसके सहयोगी लाभचंद उर्फ बंटी कुम्हार को भी गिरफ्तार किया है, जिसने हत्या के बाद उसे घर तक छोड़ा था। दोनों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि और भी खुलासे हो सकें।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए