बिजली विभाग की लापरवाही से गई युवक की जान: खेत में टूटे तार से लगा करंट, सड़क पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन

Jabalpur, MP

जिले के पाटन क्षेत्र में बिजली कंपनी की घोर लापरवाही के चलते एक 21 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने आक्रोश में आकर युवक का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और बिजली विभाग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

खेत में गिरा था बिजली का तार, गले में लिपटते ही मौत

घटना पाटन थाना क्षेत्र के लंबी गांव स्थित रक्षा फॉर्म की है, जहां मृतक सौरभ ठाकुर (21) खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान वहां गिरा हुआ बिजली का तार उसके गले में लिपट गया और करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पांच बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई मरम्मत

परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन कई दिनों से टूटी हुई थी, जिसे लेकर उन्होंने बिजली कंपनी से लगातार शिकायतें की थीं। कम से कम पांच बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद विभाग ने तार को हटाने की जहमत नहीं उठाई, जिसका परिणाम यह दर्दनाक हादसा रहा।

ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्काजाम

हादसे के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने मिलकर पाटन स्थित बिजली कंपनी कार्यालय का घेराव किया और मृतक का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की।

परिजनों की मांग: मुआवजा और जिम्मेदारों पर कार्रवाई

मृतक के पिता गुड्डा ठाकुर, और ग्रामीणों अभय पटेलरिंकू पटेल ने प्रशासन से मांग की है कि बिजली विभाग की लापरवाही को नजरअंदाज न किया जाए। साथ ही, परिवार को आर्थिक सहायता और नौकरी का प्रावधान किया जाए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jun 2025 By दैनिक जागरण

बिजली विभाग की लापरवाही से गई युवक की जान: खेत में टूटे तार से लगा करंट, सड़क पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन

Jabalpur, MP

खेत में गिरा था बिजली का तार, गले में लिपटते ही मौत

घटना पाटन थाना क्षेत्र के लंबी गांव स्थित रक्षा फॉर्म की है, जहां मृतक सौरभ ठाकुर (21) खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान वहां गिरा हुआ बिजली का तार उसके गले में लिपट गया और करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पांच बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई मरम्मत

परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन कई दिनों से टूटी हुई थी, जिसे लेकर उन्होंने बिजली कंपनी से लगातार शिकायतें की थीं। कम से कम पांच बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद विभाग ने तार को हटाने की जहमत नहीं उठाई, जिसका परिणाम यह दर्दनाक हादसा रहा।

ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्काजाम

हादसे के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने मिलकर पाटन स्थित बिजली कंपनी कार्यालय का घेराव किया और मृतक का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की।

परिजनों की मांग: मुआवजा और जिम्मेदारों पर कार्रवाई

मृतक के पिता गुड्डा ठाकुर, और ग्रामीणों अभय पटेलरिंकू पटेल ने प्रशासन से मांग की है कि बिजली विभाग की लापरवाही को नजरअंदाज न किया जाए। साथ ही, परिवार को आर्थिक सहायता और नौकरी का प्रावधान किया जाए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-life-of-a-young-man-lost-due-to-the/article-24398

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.