- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- बहन से केक कटवाया, उसी चाकू से प्रेमी की हत्या; पुलिस ने 7 आरोपी दबोचे
बहन से केक कटवाया, उसी चाकू से प्रेमी की हत्या; पुलिस ने 7 आरोपी दबोचे
Guna, MP
गुना में प्रेम प्रसंग के चलते एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। प्रेमिका के भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी।
चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस चाकू से बहन का जन्मदिन मनाया गया और केक कटवाया गया, उसी से बहन के प्रेमी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने वारदात के महज सात घंटे के भीतर ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
ऐसे रचा गया खूनी खेल
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक अनिल करोसिया (35), निवासी कर्नलगंज का युवती से प्रेम संबंध था। वह युवती से शादी की बात करता और उसे सोने के गहनों से लादने का वादा करता था। इस संबंध का पता युवती के भाई को चला, तो उसने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली।
आरोपियों ने पहले ऑनलाइन चाकू मंगवाया। बहन के जन्मदिन पर उसी से केक कटवाया गया और बाद में उसी चाकू से अनिल की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए एक आरोपी ने अपने दोस्त के कपड़े और बाइक का इस्तेमाल किया।
पुलिस ने कैसे पकड़ा गैंग
गुरुवार रात करीब 9.30 बजे नानाखेड़ी मंडी क्षेत्र में अनिल का शव मिला। उसके सिर, हाथ और पीठ पर धारदार हथियार से वार किया गया था। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और CCTV फुटेज में तीन युवक भागते दिखे। इनमें से एक की पहचान होने पर पूरी साजिश का खुलासा हो गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने आठ लोगों की गैंग बनाई थी। उनका मकसद अनिल को इस तरह मारना था कि पूरे गुना शहर में दहशत फैल जाए और उनका गैंग बदनाम होकर चर्चित हो सके।
पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू, हॉकी, कपड़े, मोबाइल और बाइक जब्त किए गए हैं। डॉक्टरों ने पुष्टि की कि हत्या बेहद निर्मम तरीके से की गई थी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए