- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- आलीशान सदर मंजिल में ठहरेंगे देश के 20 धनकुबेर, तस्वीरें देख नजरबट्टू लगा देंगे
आलीशान सदर मंजिल में ठहरेंगे देश के 20 धनकुबेर, तस्वीरें देख नजरबट्टू लगा देंगे
BHOPAL, MP
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 फरवरी से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर के बड़े उद्योगपति शिरकत करने जा रहे हैं.
ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में शामिल होने वाले उद्योगपतियों ने आलीशान होटलों के मुकाबले हेरीटेज होटल सदर मंजिल को पसंद किया है. यह हेरिटेज होटल भोपाल की 126 साल पुरानी ऐतिहासिक इमारत को रेनोवेट करके तैयार किया गया है. अब पहली बार इसमें देश के 20 बड़े उद्योगपति इसमें रुकने जा रहे हैं. ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए पर्यटन विभाग ने रजिस्ट्रेशन के साथ उद्योगपतियों को रुकने के लिए होटल्स का ऑप्शन दिया था.

इसलिए बेहद खास है सदर मंजिल हेरिटेल होटल
भोपाल की ऐतिहासिक इमारत सदर मंजिल का निर्माण 1898 में नवाब शाहजहां बेगम ने कराया था. आजादी के बाद से इस बिल्डिंग का उपयोग शासकीय कामों में लिया जाता रहा है. साल 2017 में सरकार ने इसका रेनोवेशन शुरू कराया था. इस ऐतिहासिक बिल्डिंग के जरिए नवाबी दौर की शान-ओ-शौकत को जीवंत करने के लिए पुराने फोटोग्राफ, इतिहास और नवाबी स्थापत्यकला को बारीकी से समझने वालों की मदद लेकर इसे पुराने स्वरूप में फिर तैयार किया गया है.

पुरानी नक्काशी को उकेरने के लिए राजस्थान के कलाकारों की मदद ली गई. रेनोवेशन में करीबन 6 साल का वक्त लगा. वहीं पुराने हॉल में पार्टिशन करके लग्जरी रूम्स तैयार किए गए.

ये उद्योगपति रुकेंगे सदर मंजिल में
इस लग्जरी होटल में नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के सीएमडी मीनेश शाह, नेशनल ट्रेड वेलफेयर बोर्ड के सुनील सिंघई, ओमेगा पॉवर इंफोटेक के एमडी हरिप्रकाश, पेसेफिके आयरन मैन्युफैक्चिरिंग के एमडी सुमित अग्रवाल, रेज पॉवर इंफ्रा के एमडी केतन मेहता, संघवी फूड्स के डायरेक्टर राहुल संघवी, सतीश राज ग्रप के फाउंडर सतीश सानादी, श्री सीमेंट लिमिटेड के नीरज अखोरे, सिद्धायु लाइफ साइंस के डायरेक्टर प्रणव शर्मा, सन फार्मा के ग्लोबल हेड राहुल अवस्थी, सन काइंड इंडिया के डायरेक्टर वीरपाल यादव, विक्रान इंजीनियरिंग के राकेश मारखेड़कर, प्रॉक्टर एंड गैंबल के एमडी कुमार वेंकट सुब्रमण्यम, सन काइंड इंडिया के एमडी हनीष गुप्ता ने इस हेरिटेज होटल में रुकने की इच्छा जताई है. यह सभी इस होटल में तीन दिन तक रूकेंगे.

आलीशान महल नजर की तरह है सदर मंजिल
हेरिटेज होटल के इंटीरियर पर खास ध्यान दिया गया है. इसमें आधुनिकता और नवाबी दौर के शान-ओ-शौकत दिखाई देती है. इसमें क्वीन सुइट, प्रेसिडेंशियल सुइट के अलावा अलग-अलग तरह के रूम्स हैं. वहीं स्वीमिंग पूल के साथ सेवन स्टार होटल की तरह तमाम आधुनिक सुख-सुविधाएं, डिजिटल लाइब्रेरी और बहुत कुछ मौजूद हैं. सबसे खास बात यह है कि इस हेरिटेज होटल का पूरा संचालन महिलाओं द्वारा किया जा रहा है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए