- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल हत्याकांड के मुख्य गवाह ने पुलिस हिरासत में काटा गला, वीडियो में टीआई पर लगाए गंभीर आरोप
भोपाल हत्याकांड के मुख्य गवाह ने पुलिस हिरासत में काटा गला, वीडियो में टीआई पर लगाए गंभीर आरोप
Bhopal, MP
छोला मंदिर इलाके में 29 जून को हुए चर्चित अमित वर्मा हत्याकांड के मुख्य गवाह राजा खटीक ने बुधवार को पुलिस हिरासत में खुद का गला काटने की कोशिश की।
यह घटना थाने के सामने हुई और इसका वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें राजा ने छोला मंदिर थाना प्रभारी टीआई सुरेशचंद्र नागर और उनके स्टाफ पर हत्या के प्रयास के आरोप लगाए हैं।
हिरासत में खुदकुशी की कोशिश, पुलिस पर लगाए आरोप
राजा खटीक का दावा है कि पुलिस उससे मारपीट कर रही थी और जान लेने की कोशिश कर रही थी। उसने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पूरी घटना का जिम्मेदार टीआई नागर को ठहराया है। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने उसे भानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपों को बताया निराधार
पुलिस का कहना है कि राजा पूछताछ से बचने के लिए थाने के सामने वाहन से उतरते ही एक कांच का टुकड़ा उठाकर गले पर वार कर बैठा। पुलिस ने उसे तत्काल काबू में कर अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों के अनुसार राजा का ये कृत्य पुलिस को बदनाम करने और दबाव बनाने के लिए किया गया।
हत्या का असली निशाना था गवाह
जांच में सामने आया था कि 29 जून को लीलाधर कॉलोनी में हुई फायरिंग का असली निशाना राजा खटीक ही था, लेकिन निशाना चूकने से गोली अमित वर्मा को लग गई और उसकी मौत हो गई। मुख्य आरोपी नसीम बन्ने और वसीम खान राजा को जान से मारना चाहते थे।
हवाला रकम के विवाद से जुड़ी हत्या
जानकारी के अनुसार, इस हत्याकांड की जड़ हवाला लूट की रकम के बंटवारे से जुड़ी थी। इसी को लेकर राजा और वसीम के बीच विवाद हुआ था। पुलिस राजा और वसीम का आमना-सामना कराने वाली थी ताकि दुश्मनी के पीछे के कारणों का खुलासा हो सके।
अस्पताल में परिजनों का हंगामा
घटना के बाद टीआई सुरेश नागर जब अस्पताल पहुंचे, तो राजा के परिजनों ने विरोध जताया और पुलिस टीम को अंदर जाने से रोक दिया। वहां हंगामा और बदसलूकी की स्थिति बन गई, जिसे अस्पताल स्टाफ ने संभालने की कोशिश की।
पुलिस कमिश्नर का बयान
सीपी हरिनारायणचारी मिश्रा ने कहा कि हत्याकांड की जांच एसआईटी कर रही है और अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। राजा की घटना को गंभीरता से लिया गया है और हर एंगल से जांच की जा रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए