मंदसौर जनसुनवाई में लोट-लोटकर पहुंचा शख्स, जिला प्रशासन ने तुरंत बनाई जांच टीम

Mandsore, MP

मंदसौर में चल रही जनसुनवाई में मंगलवार को नजारा बदला हुआ था. एक शख्स शिकायती आवेदनों की लंबी माला बनाकर लोट लगाते हुए पहुंचा.

मल्हारगढ़ में चल रहे निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर एक आम नागरिक जनसुनवाई में लोटते-लोटते कलेक्टर से गुहार लगाने पहुंचा. मल्हारगढ़ के वार्ड नंबर 12 के निवासी ज्ञानेश प्रजापति ने नगर पंचायत द्वारा किए जा रहे नाला निर्माण, भवन और सीसी सड़क निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. जांच की मांग को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को पहले भी आवेदन दे चुके हैं. उनका कहना है कि सुनवाई नहीं होने से प्रशासन का ध्यान खींचने के लिए, पूर्व में दिए गए आवेदनों की माला बनाकर लोटते लोटते कार्यालय पहुंचने का अनूठा तरीका अपनाया. इस घटनाक्रम के बाद जिला प्रशासन ने आनन फानन में एक टीम गठित कर शिकायतकर्ता को मामले की 15 दिन में जांच करने का आश्वासन दिया है.

मल्हारगढ़ नगर पंचायत में भ्रष्टाचार का आरोप

मल्हारगढ़ के वार्ड नंबर 12 निवासी ज्ञानेश प्रजापति ने नगर पंचायत द्वारा किए जा रहे निर्माण कामों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. उनका आरोप है कि "उनके वार्ड में पानी निकासी के लिए शासन द्वारा स्वीकृत नाले के निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है. जिसकी शिकायत वह पहले कर चुके हैं. इस नाले का पक्का निर्माण करने के लिए एक करोड़ 54 लाख रुपए की स्वीकृति दी है लेकिन डीपीआर के मुताबिक इस नाला निर्माण में मटेरियल नहीं लगाया जा रहा है."

'नाले को बना दिया नाली'

ज्ञानेश प्रजापति का आरोप है कि "निर्धारित 6 फीट की चौड़ाई के नाले को नगर पंचायत के इंजीनियर और ठेकेदारों ने मिली भगत से महज दो से ढाई फीट की नाली में तब्दील कर दिया है. इस नाले निर्माण में डीपीआर में 12 एमएम लोहे के सरिया लगाने का अनुबंध किया गया है लेकिन मौके पर 8 और 6 एमएम के सरिए उपयोग किए जा रहे हैं. इसी तरह वार्ड नंबर 4 में मांगलिक भवन में डोम की जगह टीन शेड बनाए जाने की भी पूर्व में शिकायत कर चुके हैं. वार्ड नंबर 5 में जनपद पंचायत तक सीसी सड़क का भी वह जांच का आवेदन जिला प्रशासन को दे चुके हैं लेकिन इन मामलों में कोई कार्रवाई और सुनवाई नहीं हुई."

आवेदनों की माला लेकर लगाई लोट

ज्ञानेश प्रजापति का कहना है कि "एक बार नहीं कई बार शिकायतें की लेकिन कई कोई सुनवाई नहीं हो रही है. मंगलवार को वह इन तमाम आवेदनों की कॉपियां लेकर उनकी माला बनाते हुए लोटते लोटते यहां पहुंचा. इसके जरिए प्रशासन का एक बार फिर ध्यान खींचना चाहता हूं." इस मामले में जैसे ही भनक प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंची तो पुलिस कर्मियों ने शिकायतकर्ता को कलेक्टर के चेंबर के पहले ही रोककर तत्काल एडीएम के सामने पेश कर दिया.

15 दिन में रिपोर्ट पेश करने का आश्वासन

एडीएम ने शिकायतकर्ता को बुलाया और उसकी बात सुनी और उसके आवेदन पर जांच का आश्वासन दिया. एडीएम एकता जायसवाल ने जिला परियोजना अधिकारी गरिमा पाटीदार को तत्काल जांच के आदेश दे दिए हैं. उन्होंने मामले की 15 दिन में रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं. हालांकि उन्होंने पहले के आवेदनों को लेकर कहा कि इसकी उन्हें जानकारी नहीं है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Dec 2024 By दैनिक जागरण

मंदसौर जनसुनवाई में लोट-लोटकर पहुंचा शख्स, जिला प्रशासन ने तुरंत बनाई जांच टीम

Mandsore, MP

मल्हारगढ़ में चल रहे निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर एक आम नागरिक जनसुनवाई में लोटते-लोटते कलेक्टर से गुहार लगाने पहुंचा. मल्हारगढ़ के वार्ड नंबर 12 के निवासी ज्ञानेश प्रजापति ने नगर पंचायत द्वारा किए जा रहे नाला निर्माण, भवन और सीसी सड़क निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. जांच की मांग को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को पहले भी आवेदन दे चुके हैं. उनका कहना है कि सुनवाई नहीं होने से प्रशासन का ध्यान खींचने के लिए, पूर्व में दिए गए आवेदनों की माला बनाकर लोटते लोटते कार्यालय पहुंचने का अनूठा तरीका अपनाया. इस घटनाक्रम के बाद जिला प्रशासन ने आनन फानन में एक टीम गठित कर शिकायतकर्ता को मामले की 15 दिन में जांच करने का आश्वासन दिया है.

मल्हारगढ़ नगर पंचायत में भ्रष्टाचार का आरोप

मल्हारगढ़ के वार्ड नंबर 12 निवासी ज्ञानेश प्रजापति ने नगर पंचायत द्वारा किए जा रहे निर्माण कामों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. उनका आरोप है कि "उनके वार्ड में पानी निकासी के लिए शासन द्वारा स्वीकृत नाले के निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है. जिसकी शिकायत वह पहले कर चुके हैं. इस नाले का पक्का निर्माण करने के लिए एक करोड़ 54 लाख रुपए की स्वीकृति दी है लेकिन डीपीआर के मुताबिक इस नाला निर्माण में मटेरियल नहीं लगाया जा रहा है."

'नाले को बना दिया नाली'

ज्ञानेश प्रजापति का आरोप है कि "निर्धारित 6 फीट की चौड़ाई के नाले को नगर पंचायत के इंजीनियर और ठेकेदारों ने मिली भगत से महज दो से ढाई फीट की नाली में तब्दील कर दिया है. इस नाले निर्माण में डीपीआर में 12 एमएम लोहे के सरिया लगाने का अनुबंध किया गया है लेकिन मौके पर 8 और 6 एमएम के सरिए उपयोग किए जा रहे हैं. इसी तरह वार्ड नंबर 4 में मांगलिक भवन में डोम की जगह टीन शेड बनाए जाने की भी पूर्व में शिकायत कर चुके हैं. वार्ड नंबर 5 में जनपद पंचायत तक सीसी सड़क का भी वह जांच का आवेदन जिला प्रशासन को दे चुके हैं लेकिन इन मामलों में कोई कार्रवाई और सुनवाई नहीं हुई."

आवेदनों की माला लेकर लगाई लोट

ज्ञानेश प्रजापति का कहना है कि "एक बार नहीं कई बार शिकायतें की लेकिन कई कोई सुनवाई नहीं हो रही है. मंगलवार को वह इन तमाम आवेदनों की कॉपियां लेकर उनकी माला बनाते हुए लोटते लोटते यहां पहुंचा. इसके जरिए प्रशासन का एक बार फिर ध्यान खींचना चाहता हूं." इस मामले में जैसे ही भनक प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंची तो पुलिस कर्मियों ने शिकायतकर्ता को कलेक्टर के चेंबर के पहले ही रोककर तत्काल एडीएम के सामने पेश कर दिया.

15 दिन में रिपोर्ट पेश करने का आश्वासन

एडीएम ने शिकायतकर्ता को बुलाया और उसकी बात सुनी और उसके आवेदन पर जांच का आश्वासन दिया. एडीएम एकता जायसवाल ने जिला परियोजना अधिकारी गरिमा पाटीदार को तत्काल जांच के आदेश दे दिए हैं. उन्होंने मामले की 15 दिन में रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं. हालांकि उन्होंने पहले के आवेदनों को लेकर कहा कि इसकी उन्हें जानकारी नहीं है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-man-reached-the-mandsaur-public-hearing-rolling-the-district/article-5679

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.