- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म: पेट में दर्द उठने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे परिजन, नौ महीने तक न...
नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म: पेट में दर्द उठने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे परिजन, नौ महीने तक नहीं चला पता
Murena, MP
मध्य प्रदेश के मुरैना जिला अस्पताल में एक 17 साल की नाबालिग ने एक बच्चे को जन्म दिया है। हैरानी की बात तो यह है कि, किशोरी सहित परिजनों को पता ही नहीं चला । जब किशोरी के पेट में दर्द उठा और उसे अस्पताल लाया गया तो गैलरी में ही उसका प्रसव हो गया।
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार, माताबसैया क्षेत्र की एक 17 साल की किशोरी को पेट में दर्द होने पर जिला अस्पताल लाया गया। जहां गैलरी में ही उसका प्रसव हो गया। जिसे मेटरनिटी वार्ड में भर्ती कराया गया। किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया है। जिसमें दोनों की हालत स्वस्थ्य बताई जा रही थी। नवजात को डाक्टरों ने एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया है।
बताया जाता है कि, पूर्व में परिजन बच्ची का अपने गांव में ही इलाज कराते रहे, लेकिन उसके पेट में दर्द बढ़ने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे प्रसव पीड़ा तेज हो गई और गैलरी में ही प्रसव हो गया। जिसके बाद डाक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची। महिला एसआइ इस मामले की जांच में जुट गई है कि नाबालिग किन परिस्थितियों में गर्भवती हुई।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए