रेलवे स्टेशन पर यात्री पर चाकू से हमला, बैग छीनकर भागे बदमाश; हालत नाजुक

JABALPUR, MP

यह पहली घटना नहीं है, जब जबलपुर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हों. 26 अक्टूबर को भी प्लेटफॉर्म नंबर-6 के बाहर एक व्यक्ति की हत्या की वारदात हुई थी. लगातार हो रही ऐसी घटनाएं रेलवे स्टेशन को असुरक्षित साबित कर रही हैं.

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर हुई चाकूबाजी की एक सनसनीखेज वारदात ने रेलवे सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्यालय जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर यह घटना घटी, जहां झारखंड जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे 29 वर्षीय सुजीत दास पर दो अज्ञात बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया.

घटना के अनुसार, दोनों हमलावरों ने सुजीत को घेर लिया और उसके सीने और पसलियों पर चाकू से कई वार किए. वारदात के दौरान बदमाशों ने सुजीत का बैग लूट लिया और वहां से फरार हो गए. सुजीत गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे तत्काल जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है.

घटना का CCTV फुटेज वायरल

इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बदमाशों को सुजीत पर हमला करते हुए देखा जा सकता है. फुटेज के आधार पर रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने अज्ञात हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है. थाना प्रभारी बलराम यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है और सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है.

RPF और GRP की तैनाती, फिर भी चाकू से हमला

रेलवे स्टेशन पर इस प्रकार की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जबलपुर रेलवे स्टेशन पर पहले से ही RPF और GRP की भारी तैनाती है, फिर भी बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दे दिया. घटना के बाद से यात्रियों के बीच भय और आक्रोश का माहौल है. यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की मांग की है.

गौरतलब है कि यह पहली घटना नहीं है, जब जबलपुर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हों. 26 अक्टूबर को भी प्लेटफॉर्म नंबर-6 के बाहर एक व्यक्ति की हत्या की वारदात हुई थी. लगातार हो रही ऐसी घटनाएं रेलवे स्टेशन को असुरक्षित साबित कर रही हैं.

थाना प्रभारी ने दी जानकारी

रेल पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. थाना प्रभारी बलराम यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे.

इस वारदात ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है. प्रशासन को सुरक्षा में लापरवाही के कारणों का विश्लेषण कर इसे दूर करने के उपाय करने होंगे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Dec 2024 By दैनिक जागरण

रेलवे स्टेशन पर यात्री पर चाकू से हमला, बैग छीनकर भागे बदमाश; हालत नाजुक

JABALPUR, MP

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर हुई चाकूबाजी की एक सनसनीखेज वारदात ने रेलवे सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्यालय जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर यह घटना घटी, जहां झारखंड जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे 29 वर्षीय सुजीत दास पर दो अज्ञात बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया.

घटना के अनुसार, दोनों हमलावरों ने सुजीत को घेर लिया और उसके सीने और पसलियों पर चाकू से कई वार किए. वारदात के दौरान बदमाशों ने सुजीत का बैग लूट लिया और वहां से फरार हो गए. सुजीत गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे तत्काल जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है.

घटना का CCTV फुटेज वायरल

इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बदमाशों को सुजीत पर हमला करते हुए देखा जा सकता है. फुटेज के आधार पर रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने अज्ञात हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है. थाना प्रभारी बलराम यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है और सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है.

RPF और GRP की तैनाती, फिर भी चाकू से हमला

रेलवे स्टेशन पर इस प्रकार की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जबलपुर रेलवे स्टेशन पर पहले से ही RPF और GRP की भारी तैनाती है, फिर भी बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दे दिया. घटना के बाद से यात्रियों के बीच भय और आक्रोश का माहौल है. यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की मांग की है.

गौरतलब है कि यह पहली घटना नहीं है, जब जबलपुर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हों. 26 अक्टूबर को भी प्लेटफॉर्म नंबर-6 के बाहर एक व्यक्ति की हत्या की वारदात हुई थी. लगातार हो रही ऐसी घटनाएं रेलवे स्टेशन को असुरक्षित साबित कर रही हैं.

थाना प्रभारी ने दी जानकारी

रेल पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. थाना प्रभारी बलराम यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे.

इस वारदात ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है. प्रशासन को सुरक्षा में लापरवाही के कारणों का विश्लेषण कर इसे दूर करने के उपाय करने होंगे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-miscreant-attacked-a-passenger-with-a-knife-at-jabalpur/article-6367

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.