- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- बदमाशों ने स्कूल में घुसकर की तोड़फोड़, रजिस्टर जलाया, पूर्व राष्ट्रपति की तस्वीर फेंकी, FIR दर्ज
बदमाशों ने स्कूल में घुसकर की तोड़फोड़, रजिस्टर जलाया, पूर्व राष्ट्रपति की तस्वीर फेंकी, FIR दर्ज
Sahdol, MP
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में आखेटपुर विद्या भारती सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में अज्ञात बदमाशों ने तोड़फोड़ की है। बदमाश स्कूल के दरवाजे तोड़कर अंदर घुसे और पंखे तोड़ दिए। इसके अलावा, उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की तस्वीर तोड़कर फेंक दी, इतना ही नहीं स्कूल का रजिस्टर जलाने का प्रयास किया। इस घटना के बाद, ब्यौहारी पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
यह घटना शहडोल जिले के एक आरएसएस समर्थित स्कूल में हुई है, जिससे लोगों में रोष है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के आंखेंटपुर स्थित आखेटपुर विद्या भारती सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल का दरवाजा तोड़कर स्कूल में घुसे अज्ञात बदमाशों ने स्कूल में रखी सामग्री को बिखेर दिया। इतना ही नहीं बदमाशों ने स्कूल में लगे पंखे को तोड़ा साथ ही स्कूल के रजिस्टर को आग के हवाले करने का प्रयास करते हुए पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की तस्वीर तोड़कर फेंक कर स्कूल में काफी नुकसान किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए