- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- वारंटी को पकड़ने गई जवानों पर बदमाशों ने बोला हमला, दो पुलिसकर्मी घायल
वारंटी को पकड़ने गई जवानों पर बदमाशों ने बोला हमला, दो पुलिसकर्मी घायल
Sagar, MP
मध्यप्रदेश के सागर जिले के सुरखी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात वारंटियों को पकडने गई पुलिस टीम पर पथराव का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया जिससे टीम में शामिल 2 पुलिसकर्मी घायल हुए है। घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा खुद सुरखी गांव पहुंचे। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।
दरअसल सुरखी थाना क्षेत्र के महुआखेड़ा गांव निवासी एक ही परिवार के कुछ लोगों ने खिलाफ वारंट जारी हुआ था। थाने के प्रधान आरक्षक प्यारेलाल और आरक्षक वीरेंद्र आरोपियों को पकड़ने महुआखेड़ा गांव गए थे जहां आरोपियों और उनके परिजनों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव में प्रधान आरक्षक प्यारेलाल को सिर में चोट पहुंची है वहीं आरक्षक ब्रजेंद्र के सिर और हाथ में चोट आई है। रात करीब 11 बजे घायल जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर्स ने उनकी एमएलसी की। घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल भेजा गया और आरोपियों की तलाश में जुटी है। बताया जाता है कि आरोपी गांव से भाग निकले, वहीं एक आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल गांव में माहौल शांत है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए