घर की दीवार में छेदकर प्रेमी संग चली गई तीन बच्चों की मां, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

Damoh, MP

दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में तीन बच्चों की मां दीवार में छेद कर अपने प्रेमी के साथ चली गई। अब बच्चे अपनी मां के लिए परेशान हो रहे हैं। पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। हिला के पति की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार की रात महिला कच्चे मकान की दीवार में छेद कर प्रेमी के साथ चली गई है। परिजनों को संदेह हुआ कि महिला के साथ कमरे में कोई अजनबी है, जो अंदर बात कर रहा है। घर के लोगों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जबाव नहीं आया। दरवाजा खोलने के लिए कहा, लेकिन पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया, लेकिन पुलिस के पहुंचने तक महिला दीवार में सुराख कर भाग चुकी थी। महिला के पति नरेंद्र का कहना है कि उनकी पत्नी जबलपुर जिले के मझोली निवासी किसी सत्यम चौहान नामक युवक के साथ भागी है। साथ ही 50 हजार रुपए नगद भी ले गई है। महिला अपनी दो साल की बेटी सहित तीन बच्चों को छोड़कर गई है।
 
पति ने बताया कि उड़ीसा झारसोकडा निवासी युवती के साथ उसने 11 साल पहले शादी की थी। उसकी मां काफी वृद्ध है और एक हांथ से दिव्यांग है पत्नी ही मां की सेवा करती थी। वह मजदूरी करने कटनी जाता था और एक सप्ताह के लिए घर आता था। पत्नी पर उसने कभी ऐसा संदेह नहीं किया कि वह इस तरह से बच्चों को छोड़कर भाग जाएगी। वह चाहता है पत्नी घर वापस आ जाए बच्चे अपनी मां के लिए रो रहे हैं। पथरिया थाना प्रभारी सुधीर बेगी का कहना है कि महिला के पति की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है। किसके साथ भागी है यह पता लगाने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

बता दें बुंदेलखंड में ज्यादातर कुंवारे लड़के उड़ीसा जाकर गरीब तबके की लड़कियों से शादी कर रहे हैं, लेकिन इसमें दलाल सक्रिय रहते हैं जिससे आए दिन इस प्रकार की घटना सामने आती है कि शादी के अगले ही दिन लुटेरी दुल्हन नगदी और जेवर लेकर भाग गई। ऐसी स्थिति में ज्यादातर लोग या तो लुटेरी दुल्हन का शिकार बन रहे हैं या फिर लड़कियां शादी के बाद घर से भाग रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Feb 2025 By दैनिक जागरण

घर की दीवार में छेदकर प्रेमी संग चली गई तीन बच्चों की मां, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

Damoh, MP

जानकारी के अनुसार बुधवार की रात महिला कच्चे मकान की दीवार में छेद कर प्रेमी के साथ चली गई है। परिजनों को संदेह हुआ कि महिला के साथ कमरे में कोई अजनबी है, जो अंदर बात कर रहा है। घर के लोगों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जबाव नहीं आया। दरवाजा खोलने के लिए कहा, लेकिन पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया, लेकिन पुलिस के पहुंचने तक महिला दीवार में सुराख कर भाग चुकी थी। महिला के पति नरेंद्र का कहना है कि उनकी पत्नी जबलपुर जिले के मझोली निवासी किसी सत्यम चौहान नामक युवक के साथ भागी है। साथ ही 50 हजार रुपए नगद भी ले गई है। महिला अपनी दो साल की बेटी सहित तीन बच्चों को छोड़कर गई है।
 
पति ने बताया कि उड़ीसा झारसोकडा निवासी युवती के साथ उसने 11 साल पहले शादी की थी। उसकी मां काफी वृद्ध है और एक हांथ से दिव्यांग है पत्नी ही मां की सेवा करती थी। वह मजदूरी करने कटनी जाता था और एक सप्ताह के लिए घर आता था। पत्नी पर उसने कभी ऐसा संदेह नहीं किया कि वह इस तरह से बच्चों को छोड़कर भाग जाएगी। वह चाहता है पत्नी घर वापस आ जाए बच्चे अपनी मां के लिए रो रहे हैं। पथरिया थाना प्रभारी सुधीर बेगी का कहना है कि महिला के पति की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है। किसके साथ भागी है यह पता लगाने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

बता दें बुंदेलखंड में ज्यादातर कुंवारे लड़के उड़ीसा जाकर गरीब तबके की लड़कियों से शादी कर रहे हैं, लेकिन इसमें दलाल सक्रिय रहते हैं जिससे आए दिन इस प्रकार की घटना सामने आती है कि शादी के अगले ही दिन लुटेरी दुल्हन नगदी और जेवर लेकर भाग गई। ऐसी स्थिति में ज्यादातर लोग या तो लुटेरी दुल्हन का शिकार बन रहे हैं या फिर लड़कियां शादी के बाद घर से भाग रही है।
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-mother-of-three-children-went-away-with-a-lover/article-11117

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.