- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- देहरादून एक्सप्रेस में रहस्मयी बैग ने उगली ज्वैलरी और नगदी
देहरादून एक्सप्रेस में रहस्मयी बैग ने उगली ज्वैलरी और नगदी
RATLAM, MP
रतलाम रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने ट्रेन को रोक कर तलाशी. इस दौरान एक बैग खोला तो आंखें फटी की फटी रह गईं.
रतलाम रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन से सोने की ज्वैलरी और रुपयों से भरा बैग मिला. मामला 19 मार्च का है. रतलाम स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर देहरादून एक्सप्रेस पहुंची तो जीआरपी ने इसकी तलाशी ली. ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने जीआरपी को सूचना दी थी कि स्लीपर कोच में एक बैग लावारिस स्थिति में पड़ा हुआ है. बैग को जब चेक करने के लिए खोला गया तो हर कोई हैरान हो गया, क्योंकि बैग में करीब 14 लाख रुपए से अधिक की ज्वैलरी और नगद रुपए थे.
बैग मालिक की तलाश में जुटी जीआरपी
रतलाम जीआरपी थाना ने पंचनामा तैयार करने के बाद राशि की गणना की. जिसमें 1 लाख 84 हजार नगद और 12 लाख 48 हजार रुपए की सोने की ज्वैलरी पाई गई. जीआरपी इस बैग के मालिक की तलाश में जुटी हुई है. वहीं, अब तक नजदीकी जीआरपी थानों पर किसी भी प्रकार के बैग गुम होने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है. गौरतलब है कि रतलाम शुद्ध सोने और आभूषणों के लिए देशभर में प्रसिद्ध है. जहां प्रतिदिन करोड़ों की ज्वैलरी का कारोबार होता है. दूरस्थ क्षेत्र के व्यापारी टैक्स बचाने के लिए बिना बिल के सोने एवं चांदी के आभूषणों का आदान-प्रदान करते हैं.

हरिद्वार से मुंबई जा रही थी ट्रेन
बता दें कि इससे पहले भी जीआरपी ने रतलाम रेलवे स्टेशन से सोने-चांदी के आभूषण और नगद राशि की बड़ी खेप पकड़ी है. देहरादून एक्सप्रेस से मिले लावारिस बैग से लाखों रुपए की ज्वैलरी और नगदी मिलने के बाद जीआरपी इसी एंगल पर भी जांच में जुटी हुई है. मामला हरिद्वार से मुंबई जाने वाली देहरादून एक्सप्रेस का है. जीआरपी के अनुसार ट्रेन में यात्रा कर रहे गगन सोनी, शैलेश सोनी और चिराग कटारिया ने बैग के बाारे में सूचना दी थी. इस मामले में थाना प्रभारी मोतीराम चौधरी ने बताया "लावारिस बैग में मिली ज्वैलरी और नगदी जब्त की गई है. इसके मालिक का पता लगाया जा रहा है."
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए