- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- बिना किसी की सहमति के ही बदल डाला गांव का नाम : सरपंच, सचिव और पटवारी की कलेक्टर से शिकायत
बिना किसी की सहमति के ही बदल डाला गांव का नाम : सरपंच, सचिव और पटवारी की कलेक्टर से शिकायत
BHIND, MP
मामला भिंड कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान सामने आया है। जहां भिंड विधानसभा की नुनंहाटा ग्राम पंचायत के ‘बुढनदिया का पूरा’ को बदलकर ‘महादेव का पूरासी’ कर दिया गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि, नाम बदलने की साजिश गांव के ही रहने बाले रामबतार सिंह ने सेक्रेटरी सरपंच और पटवारी की मिली भगत कर अपने स्वर्गीय पिता महादेव सिंह के नाम पर करवा लिया है। गांव का नाम बदलने के दौरान किसी भी ग्रामीण से सहमति नहीं ली गई है। अब ग्रामीणों के सामने सबसे बड़ी समस्या यह है कि वह अपने राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड सहित सारे शासकीय डॉक्यूमेंट में गांव का नाम बदलवाना पड़ेगा।
लिहाजा एक दर्जन से अधिक ग्रामीण आज एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिला प्रशासन को जनसुनवाई के माध्यम से गांव का पुराना ही नाम “बुढनदिया” रखा रहने को लेकर आवेदन दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि कलेक्टर ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए