- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- 'औरंगजेब' के नाम से धार जिले में हुआ शौचालय का नामकरण, गर्माया मुद्दा
'औरंगजेब' के नाम से धार जिले में हुआ शौचालय का नामकरण, गर्माया मुद्दा
Dhar, MP
धार जिले में एक शौचालय का नामकरण मुगलकाल के सबसे क्रूरतम शासक के रूप में शुमार औरंगजेब के नाम पर करने से बवाल हो गया है. हिंदराज युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगरपालिका के शौचालय का नामकरण औरंगजेब के नाम से कर दिया और पोस्टर भी चिपका दिए.
क्रूर शासक औरंगजेब को लेकर धार में अलग ही माजरा देखने को मिल रहा है. यहां में हिंदू राज युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने शौचालय का नामकरण ही औरंगजेब के नाम से कर दिया है. दरअसल, औरंगजेब को लेकर दिए बयान पर एक तरफ जहां बीजेपी नेता विरोध जता रहे हैं तो वहीं, दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के धार में शहर में हिंदू राज युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका के शौचालय का नामकरण औरंगजेब के नाम से कर दिया है. कार्यकर्ताओँ ने शौचालय पर औरंगजेब के नाम का बकायदा पोस्टर चिपका दिए हैं.
मुगल शासक औरंगज़ेब का शासनकाल 1658 से 1707 तक चला था
गौरतलब है मुगल शासक औरंगज़ेब का शासनकाल 1658 से 1707 तक चला था. मुगल साम्राज्य के छठे शासक औरंगजेब ने अपने पिता शाहजहां को जेल कैदकर बादशाह बना था. आलमगीर के नाम से भी प्रचलित औरंगजेब इतना क्रूर था कि उसने बादशाह बनने के लिए अपने सभी भाईयों का कत्ल करवा दिया था.
साम्राज्य विस्तार के लिए दक्षिण भारत में पहुंच गया था औरंगजेब
मुगल इतिहास के मुताबिक औरंगज़ेब के शासनकाल में मुगल साम्राज्य का सबसे बड़ा विस्तार हुआ था और दक्खन यानी दक्षिण में साम्राज्य विस्तार के लिए औरंगजेब दक्षिण भारत पहुंच गया था. यही कारण है कि लोगों में क्रूर शासक औरंगजेब को लेकर बहस छिड़ी हुई है और लोग औरंगजेब के खिलाफ अलग-अलग तरह से गुस्सा निकाल रहे हैं.
'ऐसे आतंकी का ऐसे ही स्थान पर नामकरण होना चाहिए'
युवा वर्ग भी क्रूर शासक औरंगजेब को लेकर मुखर हैं. उनका कहना है कि ऐसे निर्दय और आतंकी का ऐसे ही स्थान पर नामकरण होना चाहिए, यह हमारे वीर बलिदानियों महाराणा प्रताप, भगवान राम और कृष्ण का देश है. कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनका कहना है कि औरंगजेब का नाम आगे बढ़ाकर लोग अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए