मध्यप्रदेश और फ्रांस के बीच सांस्कृतिक-पर्यटन सहयोग का नया अध्याय: सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में हुआ ऐतिहासिक एमओयू

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश ने शुक्रवार को एक और वैश्विक उपलब्धि की ओर कदम बढ़ाया, जब राज्य सरकार और फ्रांस के बीच सांस्कृतिक एवं पर्यटन क्षेत्र में त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह ऐतिहासिक एमओयू मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारत में फ्रांस के राजदूत डॉ. थिएरी मथौ, संस्कृति व पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला, और अलायंस फ्रांसेज डी भोपाल के अध्यक्ष अखिलेश वर्मा की उपस्थिति में हुआ।

तीन वर्षों के लिए वैध रहेगा समझौता
यह समझौता ज्ञापन अगले तीन वर्षों के लिए प्रभावी रहेगा और आपसी सहमति से आगे बढ़ाया जा सकेगा। इसका उद्देश्य मध्यप्रदेश को भारत-फ्रांस सांस्कृतिक एवं पर्यटन सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाना है।

सीएम बोले- वैश्विक मंच मिलेगा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर को ऐतिहासिक बताते हुए कहा—

"यह समझौता प्रदेश को न केवल सांस्कृतिक राजधानी के रूप में पहचान दिलाएगा, बल्कि एक प्रगतिशील और वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में भी स्थापित करेगा।"

उन्होंने यह भी बताया कि उनकी फ्रांस यात्रा आगामी माह प्रस्तावित है, जहां औद्योगिक विकास, शिल्प कला और उद्यमिता के साझा अवसरों पर कार्य किया जाएगा।

राजदूत ने जताई उम्मीद
भारत में फ्रांस के राजदूत डॉ. थिएरी मथौ ने इस साझेदारी को “संस्कृतिक कूटनीति को मजबूत करने वाला कदम” बताते हुए कहा कि इससे कला, शिक्षा, पर्यटन और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में नए द्वार खुलेंगे।

एमओयू से होंगे ये प्रमुख कार्य
भारत-फ्रांस सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

इंडो-फ्रेंच सांस्कृतिक कैलेंडर का निर्माण

फ्रांसीसी भाषा में पर्यटन सामग्री का अनुवाद

गाइड्स व पर्यटन अधिकारियों को फ्रेंच भाषा का प्रशिक्षण

फिल्म, संगीत, खानपान, नृत्य व प्रदर्शनियों के संयुक्त कार्यक्रम

स्थानीय कलाकारों को मिलेगा वैश्विक मंच
यह समझौता मध्यप्रदेश के स्थानीय कलाकारों, शिल्पकारों, छात्रों और सांस्कृतिक संस्थाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा, जिससे प्रदेश की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर मजबूती मिलेगी।

पर्यटन स्थलों का किया दौरा
राजदूत डॉ. मथौ ने सांची और भीमबेटका जैसे विश्व धरोहर स्थलों का दौरा किया। उन्हें स्कॉट अजय सिंह द्वारा ऐतिहासिक महत्व और संरचनाओं की जानकारी दी गई।

इस मौके पर प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह, फ्रांस के कौंसुल जनरल जीन मार्क सेरे शार्ले, दूतावास के राजनीतिक परामर्शदाता शाद जॉयनाल आबेदीन, और अलायंस फ्रांसेज के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jun 2025 By दैनिक जागरण

मध्यप्रदेश और फ्रांस के बीच सांस्कृतिक-पर्यटन सहयोग का नया अध्याय: सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में हुआ ऐतिहासिक एमओयू

Bhopal, MP

तीन वर्षों के लिए वैध रहेगा समझौता
यह समझौता ज्ञापन अगले तीन वर्षों के लिए प्रभावी रहेगा और आपसी सहमति से आगे बढ़ाया जा सकेगा। इसका उद्देश्य मध्यप्रदेश को भारत-फ्रांस सांस्कृतिक एवं पर्यटन सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाना है।

सीएम बोले- वैश्विक मंच मिलेगा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर को ऐतिहासिक बताते हुए कहा—

"यह समझौता प्रदेश को न केवल सांस्कृतिक राजधानी के रूप में पहचान दिलाएगा, बल्कि एक प्रगतिशील और वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में भी स्थापित करेगा।"

उन्होंने यह भी बताया कि उनकी फ्रांस यात्रा आगामी माह प्रस्तावित है, जहां औद्योगिक विकास, शिल्प कला और उद्यमिता के साझा अवसरों पर कार्य किया जाएगा।

राजदूत ने जताई उम्मीद
भारत में फ्रांस के राजदूत डॉ. थिएरी मथौ ने इस साझेदारी को “संस्कृतिक कूटनीति को मजबूत करने वाला कदम” बताते हुए कहा कि इससे कला, शिक्षा, पर्यटन और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में नए द्वार खुलेंगे।

एमओयू से होंगे ये प्रमुख कार्य
भारत-फ्रांस सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

इंडो-फ्रेंच सांस्कृतिक कैलेंडर का निर्माण

फ्रांसीसी भाषा में पर्यटन सामग्री का अनुवाद

गाइड्स व पर्यटन अधिकारियों को फ्रेंच भाषा का प्रशिक्षण

फिल्म, संगीत, खानपान, नृत्य व प्रदर्शनियों के संयुक्त कार्यक्रम

स्थानीय कलाकारों को मिलेगा वैश्विक मंच
यह समझौता मध्यप्रदेश के स्थानीय कलाकारों, शिल्पकारों, छात्रों और सांस्कृतिक संस्थाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा, जिससे प्रदेश की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर मजबूती मिलेगी।

पर्यटन स्थलों का किया दौरा
राजदूत डॉ. मथौ ने सांची और भीमबेटका जैसे विश्व धरोहर स्थलों का दौरा किया। उन्हें स्कॉट अजय सिंह द्वारा ऐतिहासिक महत्व और संरचनाओं की जानकारी दी गई।

इस मौके पर प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह, फ्रांस के कौंसुल जनरल जीन मार्क सेरे शार्ले, दूतावास के राजनीतिक परामर्शदाता शाद जॉयनाल आबेदीन, और अलायंस फ्रांसेज के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-new-chapter-of-cultural-enhancement-cooperation-between-madhya-pradesh-and/article-24193

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.