- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- फेंसिंग तारों में फंसी नवजात बच्ची: राहगीर की सूझबूझ से बची जान, अस्पताल में चल रहा इलाज
फेंसिंग तारों में फंसी नवजात बच्ची: राहगीर की सूझबूझ से बची जान, अस्पताल में चल रहा इलाज
Sagar, MP
मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। देवरी थाना क्षेत्र के कोपरा गांव के पास मंगलवार सुबह एक दिन की नवजात बच्ची सड़क किनारे खेत की फेंसिंग में फंसी मिली। बच्ची टॉवल में लिपटी हुई थी और जोर-जोर से रो रही थी। एक राहगीर की मानवीय पहल और सतर्कता से उसकी जान बच सकी।
कटीले तारों में फंसी थी नवजात, टॉवल में लिपटी मिली
देवरी-रहली मार्ग से गुजर रहे ग्रामीणों ने जब बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो खेत के किनारे जाकर देखा। वहां बच्ची टॉवल में लिपटी हुई कटीले तारों में फंसी थी। किसान की आवाज सुनकर किशोर यादव नामक राहगीर रुका और स्थिति को देखकर तुरंत मदद के लिए आगे आया।
बाइक से अस्पताल पहुंचाई गई बच्ची
राहगीर किशोर यादव ने बच्ची की हालत बिगड़ते देख बिना देर किए उसे बाइक से देवरी अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने 108 एंबुलेंस को भी सूचना दी, लेकिन समय की नजाकत को समझते हुए बच्ची को खुद ही चिकित्सा सहायता दिलाई।
डॉक्टरों की निगरानी में नवजात, हल्की चोटें मौजूद
देवरी अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर पराग ने बताया कि बच्ची की उम्र लगभग एक दिन है। उसके शरीर पर हल्के चोटों के निशान हैं, संभवतः फेंसिंग तारों से उलझने के कारण। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।
पुलिस जांच में जुटी, बच्ची को फेंकने वालों की तलाश
घटना की सूचना मिलने पर देवरी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और बच्ची को वहां फेंकने वाले व्यक्ति या परिजन की तलाश की जा रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए